मुख्तार अंसारी बोले, नहीं होगा कौमी एकता दल का सपा में विलय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम से मुलाकात के बारे में उन्होंने बताया कि गाजीपुर जिले में बाढ़ के सिलसिले में सीएम से मुलाकात की है। किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन हो सकता है।
बता दें कि बीते 21 जून को डॉन मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल के साथ सपा महासचिव शिवपाल यादव ने विलय की घोषणा की थी। शिवपाल ने बाकायदा प्रेस कांफ्रेस करके ये ऐलान किया था कि इस विलय से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
वहीं चाचा के इस फैसले से नाराज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस फैसले का विरोध किया था। शिवपाल के इस्तीफा देने की धमकी को सपा सुप्रीमो ने बेहद गंभीरता से लिया है। अखिलेश ने मुख्तार जैसे लोगों को पार्टी में लेने पर खिलाफत की थी। आखिरकार ये विलय रद्द कर दिया गया था।
अखिलेश ने किया था साफ इंकार
हाल ही में शिवपाल ने अफसरों, नेताओं और सपा कार्यकर्ताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा था, अगर सपाइयों की ओर से अवैध कब्जा और बेईमानी की हरकतें नहीं रुकीं तो मैं अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा।
साथ ही दुख जताया कि जब पार्टी में हमारी कोई सुनने वाला नहीं तो पार्टी में रहने का क्या फायदा। इस बात पर सपा मुखिया मुलायम सिंह ने 15 अगस्त के जश्न के बाद पार्टी के लोगों को जमकर लताड़ लगाई और कहा कि शिवपाल नाराज हुए तो सरकार असहज हो जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि अगर मुलायम ने पार्टी छोड़ी तो मुश्किल हो जाएगी।