लखनऊ का ये इलाका बना एक्टिव हॉटस्पॉट, लगातार नए केस आ रहे सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में कैसरबाग सब्जी मंडी एक्टिव हॉटस्पॉट बन गया है। यहां पर लगातार नए केस सामने आ रहे हैं। अफसरों ने एक्टिव इलाके में संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए टीम लगाई है।
संक्रमित मरीज के परिवार संग उसके संपर्क में आने वाले दूध, सब्जी वाला, दोस्त समेत अन्य लोगों की सूची बनाकर नमूने लिए जा रहे हैं। कैसरबाग सब्जी मंडी में 13 व मछली मोहाल में 8 केस अब तक मिलने से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी हुई है।
सब्जी मंडी में पांच नए केस सामने आने के बाद सोमवार सुबह टीम पॉजिटिव मरीज के घर पहुंची। टीम ने परिवार, पड़ोसी समेत पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए।
केंद्रीय टीम ने किया दौरा
सीएमओ के मुताबिक, एक किमी. दायरे में 203 संदिग्ध रोगियों के नमूने लिए गए। होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सोमवार को लॉकडाउन का पालन सख्ती से न होने पर शासन की नाराजगी के बाद चेते डीएम अभिषेक प्रकाश ने सोमवार को कैसरबाग के हॉटस्पॉट इलाके, आलमबाग बस अड्डे व चारबाग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. लॉकडाउन के अनुपालन में ढिलाई पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने सोमवार को लखनऊ के हॉटस्पॉट इलाकों का दौरा कर यहां मिलने वाले केस के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लिए जा रहे सैंपल के बारे में भी पड़ताल की।
टीम के साथ आए डॉ. मनीष चतुर्वेदी टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षित तरीके से नमूने लेने के गुर बताए और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने को कहा।