फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   qaisarbag sabji Mandi became active hotspot

एक्टिव हॉटस्पॉट बनी लखनऊ की कैसरबाग सब्जी मंडी, लगातार आ रहे कोरोना के मामले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
qaisarbag sabji Mandi became active hotspot
लखनऊ। राजधानी में कैसरबाग सब्जी मंडी एक्टिव हॉटस्पॉट बन गया है। यहां पर लगातार नए केस सामने आ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में हड़कंप है। अफसरों ने एक्टिव इलाके में संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए टीम लगाई है। संक्रमित मरीज के परिवार संग उसके संपर्क में आने वाले दूध, सब्जी वाला, दोस्त समेत अन्य लोगों की सूची बनाकर नमूने लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमण को रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है। अफसरों ने कहा कि एक्टिव हॉटस्पॉट सब्जी मंडी पर जल्द ही हालात काबू कर लिए जाएंगे। कैसरबाग सब्जी मंडी में 13 व मछली मोहाल में 8 केस अब तक मिलने से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी हुई है। सब्जी मंडी में पांच नए केस सामने आने के बाद सोमवार सुबह टीम पॉजिटिव मरीज के घर पहुंची। टीम ने परिवार, पड़ोसी समेत पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए। सीएमओ डॉ. नरेंद्र के मुताबिक, एक किमी. दायरे में 203 संदिग्ध रोगियों के नमूने लिए गए। सभी को संदिग्ध मानकर उन्हें होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इलाके को सैनिटाइज किया गया है। उन्होंने कहा कि लोग खुद से निकलकर आगे आएं तो वायरस की चेन को तोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed