फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pyrus sanstha_program_gandhi bhawan

डिस्को दीवाने पर मासूमों ने जीता दिल

Sat, 23 Nov 2013 10:14 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 23 Nov 2013 10:14 AM IST
विज्ञापन
pyrus sanstha_program_gandhi bhawan

डिस्को दीवाने आहा.., राधा का किशन यशोदा का दुलारा,

विज्ञापन
वंदेमातरम.., हिंदोस्तां-हिंदोस्ता..।

देशभक्ति और डांस धमाल के तमाम गानों पर धूम मचाते नन्हें फरिश्तों ने अपनी चुलबुली अदाओं से आनंद उत्सव में खूब धमाल मचाया।

मौका रहा पाइसम संस्था की ओर से गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित आनंद उत्सव इंटर स्कूल कंपटीशन का, जहां बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से धूम मचाने के साथ बाजी मारी।

प्रार्थना दीप प्रज्जवलन के बाद यहां 10 स्कूलों से आए 120 विशेष बच्चों ने डांस और ग्रुप डांस में धमाल मचाया।

फिल्मी, देशभक्ति के तरानों पर रंग-बिरंगी पोशाकों में धमाल के बाद यहां नाटक महान टीचर में बच्चों ने दिलकश अभिनय से समां बांधा।

समारोह में आशा ज्योति, नवदीप, पाइसम, टच स्पेशल केयर, दोस्ती, अमृता स्कूल कानपुर, वाणी विकास डांस के विशेष बच्चों ने देशभक्ति के तरानों पर सामूहिक प्रस्तुतियों से दिल जीता।

उत्सव की रनिंग ट्रॉफी टच स्पेशल केयर के बच्चों ने जीती, जबकि बेस्ट ड्रेस की ट्राफी चेतना स्कूल अलीगंज के बच्चों ने जीता।

ग्रुप ने यहां पहाड़ी नृत्य पर प्रस्तुति दी। बेस्ट परफार्मेंस आशा ज्योति स्कूल केबच्चों की रही। समारोह के अतिथि डॉ. एके बरोनिया रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed