{"_id":"671b51e1fa1eced3e9030f25","slug":"pwd-employee-found-dead-in-doubtful-condition-in-mohanlalganj-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohanlalganj: संदिग्ध हालत में मिला पीडब्ल्यूडी कर्मचारी का शव, हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohanlalganj: संदिग्ध हालत में मिला पीडब्ल्यूडी कर्मचारी का शव, हत्या की आशंका जताई
Fri, 25 Oct 2024 01:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:38 PM IST
सार
मोहनलालगंज के खुजौली गांव में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी का शव संदिग्ध हालत में पाया गया है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मोहनलालगंज के खुजौली गांव में पीडब्लूडी कर्मचारी का शव संदिग्ध हालत मे छत पर मिला। बड़े बेटे ने पिता का शव देखकर मां व छोटे भाई को बताया। पुलिस ने कुर्सी पर बैठी हालत मे मिले कर्मचारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजन आत्महत्या की बात कह रहे है जबकि गांव के लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे है।
विज्ञापन
मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार है। खुजौली गांव के पीडब्ल्यूडी कर्मचारी धनंजय सिंह (50) का शव पुलिस को उसकी ही छत पर कुर्सी पर बैठी हालत में मिला। मृतक के बड़े बेटे ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात तीन बजे वह छत पर गया तो पिता का शव सीढ़ी के बास से गमछे के फंदे से लटक रहा था तो उसने चाकू से फंदा काटकर पिता को कुर्सी पर बैठाने के बाद घर के नीचे के हिस्से में सो रही मां व छोटे भाई विशाल को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
मृतक के परिवार के लोग आत्महत्या करने की बात कह रहे है लेकिन मौके की स्थिति को देखकर लोगों ने हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त कर रहे है। एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक कर्मचारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
