{"_id":"67cca12db6090a724f069eca","slug":"pushpendra-mr-commerce-khushi-miss-commerce-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1108944-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पुष्पेंद्र मिस्टर कॉमर्स, खुशी मिस कॉमर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पुष्पेंद्र मिस्टर कॉमर्स, खुशी मिस कॉमर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि में वाणिज्य संकाय के फेस्ट अनंतम का समापन और पदक वितरण समारोह शनिवार को हो गया। मुख्य अतिथि प्रति कुलपति प्रो. मनुका खन्ना और विशिष्ट अतिथि आईपीपीआर के निदेशक प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव रहे। बिजनेस क्विज में हर्ष त्रिपाठी व राहुल गुप्ता, केस स्टडी में अंशी पांडेय व आयुषी सिंह, जस्ट ए मिनिट में प्रांजल चौधरी और ब्रांड रोस्ट में नित्या पटेल प्रथम रहीं। बॉलीवुड क्विज में पलक मशिवाल व हैदर, शार्क टैंक में तमन्ना सिंह, कविता गायन में दिव्या गुप्ता और पोस्टर मेकिंग में श्रद्धा सिंह ने बाजी मारी। मिस्टर कॉमर्स पुष्पेंद्र सिंह और मिस कॉमर्स खुशी असेरी रहीं।