{"_id":"5cfb6880bdec22078c370d28","slug":"purvanchal-expressway-will-be-extend-till-balia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया तक होगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का विस्तार, बनेगा देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया तक होगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का विस्तार, बनेगा देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे
Sat, 08 Jun 2019 01:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का विस्तार अब बलिया तक किया जाएगा। इसको लेकर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने कवायद शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान में इस पर करीब तीन से चार हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
लखनऊ के चांद सराय से गाजीपुर के हल्दिया तक 340 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यूपीडा ने अगस्त 2020 तक मुख्य सड़क पर यातायात शुरू करने का लक्ष्य रखा है। मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय दो जून को निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने बीते दिनों समीक्षा कर बलिया तक विस्तार करने के निर्देश दिए थे। यूपीडा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्तार में करीब 60 से 80 किलोमीटर 4 लेन एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा। भविष्य में यह 6 लेन तक हो सकेगा।

देश का सबसे लंबा होगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे
विस्तार की कार्ययोजना के लिए कंसलटेंट नियुक्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कंसलटेंट की सर्वे रिपोर्ट के बाद ही जमीन के अधिग्रहण और लागत का पता चल सकेगा। अनुमानत: तीन से चार हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
लखनऊ से गाजीपुर तक बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की लंबाई 340 किलोमीटर है। विस्तार के बाद इसकी कुल लंबाई 400 से 420 किलोमीटर तक हो जाएगी। इसके बाद यह देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे हो जाएगा।
लखनऊ से गाजीपुर तक बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की लंबाई 340 किलोमीटर है। विस्तार के बाद इसकी कुल लंबाई 400 से 420 किलोमीटर तक हो जाएगी। इसके बाद यह देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे हो जाएगा।