फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Purvanchal Expressway will be completely safe, retired IG made nodal officer

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे होगा पूरी तरह से सुरक्षित, रिटायर्ड आईजी को बनाया गया नोडल अधिकारी

Mon, 08 Nov 2021 08:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 08 Nov 2021 08:12 PM IST
सार

आईजी के पद से रिटायर आईपीएस राजेश पांडेय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। राजेश पांडेय यूपीडा के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन
Purvanchal Expressway will be completely safe, retired IG made nodal officer
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 16 नवंबर से फर्राटा भरेगा यूपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इसी महीने आम लोगों के लिए शुरू होने जा रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर सुरक्षा का प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके लिए आईजी के पद से रिटायर आईपीएस राजेश पांडेय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। राजेश पांडेय यूपीडा के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजेश पांडेय को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा की दृष्टि से हर पहलू पर प्लान बनाने को कहा गया है। इसमें सड़क सुरक्षा से लेकर एक्सप्रेस वे पर यातायात को सुचारू रखना और किसी भी घटना या दुर्घटना पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराना होगा। इस एक्सप्रेस वे पर दो मुख्य टोल केअलावा आठ टोल होंगे। हर टोल पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस स्थानीय थानों से पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। रास्ते में हर चालीस किलोमीटर के दायरे में एक्सप्रेस वे के दोनों ओर एक-एक एम्बुलेंस मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन


हर एम्बुलेंस पर कम से कम दो-दो पैरा मेडिकल स्टाफ उपलब्ध होंगे। 340 किलो मीटर के रूट पर जो भी थाना क्षेत्र लगेंगे, वहां से यूपी 112 की गाड़ियां तैनात की जाएंगी। एक्सप्रेस वे पर यातायात का संचालन पूरी तरह से शुरू होने के बाद तय किया जाएगा कि रूट पर कितने थाने और कितने पुलिस चौकी की जरूरत है। यूपीडा के एक अधिकारी ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर अभी केवल छोटी गाड़ियों को ही चलने की अनुमति दी गई है। जब बड़ी गाड़ियां जैसे ट्रक और बसें चलनी शुरू होंगी तो इस एक्सप्रेस वे की आवश्यकताओं का सही मूल्यांकन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं राजेश पांडेय
प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राजेश पांडेय 2005 बैच के आईपीएस रहे हैं। राजेश पांडेय की गिनती बहादुर पुलिस अधिकारियों में होती है। उन्हें पांच बार पुलिस का वीरता पदक मिल चुका है। मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले राजेश पांडेय लखनऊ, मेरठ, अलीगढ़ जैसे बड़े जिलों के एसएसपी रह चुके हैं। वह बरेली रेंज के डीआईजी व आईजी भी रहे हैं। इसी साल जून माह में वह रिटायर हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed