{"_id":"6193bcc6afdb2b5f653db2fb","slug":"purvanchal-expressway-cm-yogi-said-east-will-become-the-lifeline-of-up-up-will-play-a-leading-role-in-making-india-the-world-s-largest-economy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे : सीएम योगी बोले-पूर्वी यूपी की जीवन रेखा बनेगा, भारत को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में यूपी अग्रणी भूमिका निभाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे : सीएम योगी बोले-पूर्वी यूपी की जीवन रेखा बनेगा, भारत को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में यूपी अग्रणी भूमिका निभाएगा
Tue, 16 Nov 2021 07:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 16 Nov 2021 07:44 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विशेष लड़ाकू विमान से एक्सप्रेस-वे पर आए है। जैसे ही विमान ने पूर्वांचल एक्सप्रेस लैंड कर कर टच किया है वैसे ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्धाटन हो गया है।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद से पूर्वी उत्तर प्रदेश भौतिक विकास के मापदंड को पूरा करने में विफल साबित हुआ। पूर्वी उत्तर प्रदेश की लगातार उपेक्षा की गई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर उसे पूर्वी उत्तर प्रदेश की नई जीवन रेखा के रूप में स्थापित किया है।
विज्ञापन
मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में प्रदेश में न केवल विकास बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में जो नए काम हुए है वह जनता के सामने हैं। एक ओर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण हो रहा है तो दूसरी ओर बुंदेलखंड को एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी प्रकार से पछिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ने के लिए गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रहा है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे और बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण की प्रक्त्रिस्या भी युद्धस्तर पर चल रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते सात साल में प्रदेश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में भी बड़ा काम हुआ है। चार शहरों में मेट्रो ट्रेन का काम चल रहा है। कानपुर मेट्रो का संचालन अगले महीने शुरू हो जाएगा। 2017 से पहले प्रदेश में केवल वाराणसी और लखनऊ एयरपोर्ट थे जबकि अब प्रदेश में भारत सरकार की उड़ान योजना का लाभ उठाते हुए 9 एयरपोर्ट संचालित है और 11 नए एयरपोर्ट का निर्माण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर है। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में यूपी पूरी मजबूती के साथ जुड़ेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की जीवन रेखा बनेगा। एक्सप्रेस-वे न केवल यातायात की सुगमता की दृष्टि से अहम होगा बल्कि औद्योगिक विकास के जरिये रोजगार भी बढ़ेगा।
महामारी के बावजूद समय से पहले हुआ निर्माण
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन साल पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास हुआ था। तीन वर्ष में भी पिछले 19 महीने में कोरोना महामारी का सामना करने के बावजूद प्रदेश सरकार ने जीवन और जीविका को बचाते हुए नियत समय से पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया है।
विमान के उतरते ही हो गया एक्सप्रेस-वे का उद्धाटन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विशेष लड़ाकू विमान से एक्सप्रेस-वे पर आए है। जैसे ही विमान ने पूर्वांचल एक्सप्रेस लैंड कर कर टच किया है वैसे ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्धाटन हो गया है। समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मंत्री जय प्रताप सिंह, धर्मवीर प्रजापति, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सांसद मेनका गांधी, यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी और सूचना विभाग के एसीएस नवनीत सहगल मौजूद थे।