फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   purchases worth five thousand crores on Dhanteras In Lucknow people craze for gold and silver remained intact

बाजार में बरसे पांच हजार करोड़: सोने-चांदी के प्रति दीवानगी बरकरार, पिछले वर्ष से 800 करोड़ अधिक के बिके आभूषण

Wed, 30 Oct 2024 09:30 AM IST
भूपेन्द्र सिंह आशीष गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
आशीष गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Oct 2024 09:30 AM IST
सार

राजधानी के बाजार में धनतेरस के मौके पर पांच हजार करोड़ बरसे। इस वर्ष भी लोगों में सोने-चांदी के प्रति दीवानगी बरकरार रही। पिछले वर्ष से 800 करोड़ अधिक के आभूषण बिके। 

विज्ञापन
purchases worth five thousand crores on Dhanteras In Lucknow people craze for gold and silver remained intact
बाजार में खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में धनतेरस पर लखनवियों ने जमकर खरीदारी की। चाहे पुराने शहर के बाजार हों या फिर नए शहर के, सब देर रात तक गुलजार रहे। हजरतगंज, अमीनाबाद, चौक, आलमबाग, गोमतीनगर, महानगर, यहियागंज समेत सभी बाजारों में भीड़ नजर आई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक इस बार धनतेरस पर करीब 5000 करोड़ रुपये बाजार में आए।

विज्ञापन


हर धनतेरस की तरह सोने-चांदी के प्रति दीवानगी इस बार भी नजर आई। लखनवियों ने 40 फीसदी तक ज्यादा खर्च किए। इतनी उछाल के पीछे इन धातुओं की बढ़ी कीमतें भी रहीं। लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष व यूपी सराफा एसोसिएशन के महामंत्री रविंद्रनाथ रस्तोगी का अनुमान है कि इस बार जिले भर में करीब 2000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। पिछले साल धनतेरस पर करीब 1200 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। हालांकि वह यह भी बताते हैं कि आभूषणों के बजाय इस बार बुलियन गोल्ड व सिल्वर (सिक्के, बिस्किट आदि) की खरीदारी ज्यादा रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- अयोध्या: 496 साल बाद भव्य दिवाली मनाएंगे रामलला, कल दीपोत्सव में बनेगा रिकॉर्ड, फूलों से सजेगा राम मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रियल एस्टेट में 25 फीसदी की हुई वृद्धि

ऑटोमोबाइल सेक्टर की बात करें तो इस बार शहरवासी वाहनों पर फिदा नजर आए। करीब 600 करोड़ रुपये कारों और बाइकों पर खर्च कर दिए। शोरूम संचालकों के मुताबिक 12000 से ज्यादा दोपहिया वाहन बिके। शहर के 28 शोरूमों से करीब 3000 कारों की बिक्री हुई। रियल एस्टेट में कारोबार 1000 करोड़ के आस पास होने का अनुमान है। क्रेडाई के रेजिडेंट डायरेक्टर पीके श्रीवास्तव के मुताबिक पिछले महीनों के मुकाबले इस बार रियल एस्टेट में 25 फीसदी की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ेंः- दिवाली पर घर वापसी: यूपी से दिल्ली भेजी गईं खाली बसें, यात्री लेकर आज लौटेंगी, विमान के दाम आसमान पर

ऐसे हुई धनवर्षा

  • 2000 करोड़ से ज्यादा आए सराफा बाजार में। धनतेरस के बाजार में सराफा की हिस्सेदारी 40 फीसदी रही।
  • 1000 करोड़ से ज्यादा आए रियल एस्टेट सेक्टर में। कुल कारोबार में 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी रही इस क्षेत्र की।
  • 500 करोड़ रुपये से ज्यादा आए ऑटोमोबाइल सेक्टर में, कुल कारोबार में हिस्सेदारी 10 फीसदी।
  • 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार मिठाई, मेवे वाले गिफ्ट आइटम खरीदे शहरवासियों ने। कुल कारोबार में 10 फीसदी हिस्सेदारी रही।
  • 250 करोड़ रुपये से ज्यादा के इलेक्ट्रॉनिक आइटम व गैजेट खरीदा शहरवासियों ने कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक। कुल कारोबार में इस सेक्टर की हिस्सेदारी पांच प्रतिशत रही।
  • 120 करोड़ से ज्यादा के कपड़े बिक गए। कपड़ा बाजार की धनतेरस के कुल कारोबार में करीब 2.5 फीसदी की हिस्सेदारी है। 100 करोड़ से ज्यादा के बर्तन खरीदे शहरवासियों ने व्यापारियों के अनुमान के मुताबिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed