फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Purchase of moong started in 75 districts and groundnut in 15 districts in up

UP: किसानों के लिए काम की खबर, 75 जिलों में मूंग और 15 जिलों में मूंगफली की MSP पर खरीद शुरू, जानें समयसीमा

Wed, 18 Jun 2025 06:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 18 Jun 2025 06:39 PM IST
सार

सरकार ने 34,720 मीट्रिक टन मूंग और 50,750 मीट्रिक टन मूंगफली की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। नैफेड और एनसीसीएफ को खरीद की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Purchase of moong started in 75 districts and groundnut in 15 districts in up
मूंगफली और मूंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों की आय बढ़ाने के लिए जायद सीजन में मूंग और मूंगफली की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद शुरू कर दी गई है। यह खरीद सभी 75 जिलों में मूंग और 15 जिलों में मूंगफली के लिए की जा रही है, जिससे प्रदेश के लाखों किसानों को मुनाफा होगा। मूंग की खरीद दो सितंबर तक और मूंगफली की खरीद 29 अगस्त तक होगी। खरीद मूल्य के रूप में मूंग के लिए 8,682 रुपये प्रति कुंतल और मूंगफली के लिए 6,783 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है।

विज्ञापन


सरकार ने 34,720 मीट्रिक टन मूंग और 50,750 मीट्रिक टन मूंगफली की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। नैफेड और एनसीसीएफ को खरीद की जिम्मेदारी दी गई है। नैफेड 24,304 मीट्रिक टन मूंग और 35,525 मीट्रिक टन मूंगफली खरीदेगा। वहीं एनसीसीएफ 10,416 मीट्रिक टन मूंग और 15,225 मीट्रिक टन मूंगफली खरीदेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed