फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Purchase of 1343.98 metric tonnes of wheat in five days, CM Yogi gave these instructions ...

पांच दिन में 1343.98 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद, सीएम योगी ने दिए ये निर्देश...

Mon, 05 Apr 2021 09:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Apr 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Purchase of 1343.98 metric tonnes of wheat in five days, CM Yogi gave these instructions ...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
प्रदेश में कोरोना कहर के बावजूद पांच दिन में 1343.98 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। राज्य सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति कुंतल तय किया है। प्रदेश के छह हजार खरीद केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल के साथ किसानों को पीने के पानी और बैठने के लिए छायादार स्थान सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी व अन्य अफसरों को खरीद केंद्रों का नियमित दौरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग ने गेहूं खरीद के लिए खासतौर से तैयारी की है। खरीद केंद्रों पर पहुंचने वाले हर किसान का तापमान चेक किया जा रहा है। खरीद केंद्रों पर भीड़ न हो इसके लिए राज्य सरकार ने पहले से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की है। प्रदेश सरकार ने 2553804 धान किसानों को 23328.80 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है, जो कि अब तक का रिकॉर्ड है। वहीं 3345065 किसानों से कुल 162.71 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed