फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Punjab Mail ran by stopping the public

Lucknow News: जनता को रोक कर दौड़ाई पंजाब मेल

Mon, 28 Aug 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 28 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Punjab Mail ran by stopping the public
संवाद न्यूज एजेंसीरायबरेली/हरचंदपुर। बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल रविवार को हरचंदपुर स्टेशन पर आधे घंटे तक रोक दी गई। इससे गर्मी में यात्री परेशान हुए। वजह यह कि पीछे चल रही पंजाब मेल-अप को जनता मेल के आगे दौड़ा दिया गया। दूसरी तरफ पंजाब मेल-डाउन को रायबरेली स्टेशन पर 15 मिनट रोका गया क्योंकि मालगाड़ी को आगे दौड़ाया गया। ट्रेनों की लेटलतीफी ने भी यात्रियों की परेशानी बढ़ाई।
विज्ञापन

बनारस-देहरादून जनता मेल दोपहर 1.40 बजे रायबरेली स्टेशन से रवाना हुई, जो दोपहर 1.55 बजे हरचंदपुर स्टेशन पहुंच गई। जनता मेल को हरचंदपुर में रोक दिया गया। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल लगभग आधा घंटे की देरी से रायबरेली स्टेशन पहुंची, जिसे दोपहर 1.59 बजे रवाना किया गया। पंजाब मेल हरचंदपुर से होते हुए बछरावां पहुंच गई, तब हरचंदपुर में खड़ी जनता मेल को दोपहर 2.32 बजे रवाना किया गया। हरचंदपुर में 35 खड़े रहने के कारण जनता मेल बछरावां में पौन घंटे देर से पहुंची। दूसरी तरफ अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल डेढ़ घंटे की देरी से रायबरेली स्टेशन पहुंची, जिसे 15 मिनट तक रोका गया। वजह यह कि गौरीगंज जाने वाली मालगाड़ी दौड़ा दी गई, जो अगले स्टेशन पहुंची तो पंजाब मेल चलाई गई।
विज्ञापन

उधर, गाड़ियों की लेटलतीफी में कोई सुधार नहीं हो रहा है। शनिवार रात बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे और नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देर से पहुंची। रविवार को देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल सवा घंटे, आनंद विहार टर्मिनल से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस और सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एक-एक घंटे विलंब से आई। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन का कहना है कि लंबी दूरी की रेलगाड़ियां पिछले स्टेशनों से लेट हो रही हैं। कभी-कभी गाड़ियों की क्रॉसिंग की वजह से ट्रेन को कुछ देर रोकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed