{"_id":"571140974f1c1b891a4a6b34","slug":"punishment-to-be-declared-today-in-ashiana-gangrape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशियाना गैंगरेप कांड: अब कल होगा गौरव की सजा का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशियाना गैंगरेप कांड: अब कल होगा गौरव की सजा का ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 17 Apr 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 11 वर्ष पुराने आशियाना गैंगरेप के दोषी गौरव शुक्ला को शनिवार को सजा नहीं सुनाई जा सकी। वकीलों के कार्य बहिष्कार के चलते फास्ट ट्रैक कोर्ट अब सोमवार को सजा सुनाएगी।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस सुबह साढ़े 10 बजे गौरव को लेकर लखनऊ जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंची। वहीं, पीड़िता भी सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ कोर्ट पहुंची। गौरव पक्ष के वकीलों ने कोर्ट को बताया कि वे बार काउंसिल द्वारा बुलाए गए कार्य बहिष्कार पर हैं।
विज्ञापन
ऐसे में सजा के प्रश्न पर बहस नहीं कर सकेंगे। तब दोपहर करीब सवाल दो बजे कोर्ट ने जानकारी दी कि सजा सोमवार को सुनाई जाएगी। गौरतलब है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट एडीजे अनिल कुमार शुक्ला ने 13 अप्रैल को गौरव को दोषी करार दिया था।
विज्ञापन
मिले कड़ी सजा
पीड़िता ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि गौरव को कड़ी सजा दी जाएगी। सजा टालने पर उसने इस बात पर संतोष जाहिर किया कि गौरव अभी जेल में है। पहले की तरह गुनहगार होते हुए भी जेल के बाहर नहीं है।