{"_id":"657228b6c57ad39889097477","slug":"punarvas-university-exam-lucknow-news-c-13-lko1012-522440-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्वास विवि : मिड सेमेस्टर परीक्षा की तिथि में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्वास विवि : मिड सेमेस्टर परीक्षा की तिथि में बदलाव
Fri, 08 Dec 2023 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पुनर्वास विश्वविद्यालय में दो पाठ्यक्रमों की मिड सेमेस्टर परीक्षा की तिथि बदलाव कर दिया गया है। बीते कई दिनों से विवि के विद्यार्थी मिड सेमेस्टर परीक्षा की तारीख बदलने की मांग कर रहे थे।
प्रबंधन के विभागाध्यक्ष प्रो. नागेंद्र यादव ने बताया कि एमबीए और बीबीए की मिड सेमेस्टर परीक्षा की तारीख बदल गईं हैं। एमबीए की परीक्षा 15 से 19 दिसंबर के बीच होगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10:15 से 11:15 बजे और दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे के बीच होंगी। वहीं बीबीए की परीक्षा भी 15 से 19 दिसम्बर के बीच होगी। परीक्षा सुबह 11:45 से 12:45 और दोपहर तीन से 4 बजे के बीच होगी।
शिक्षक भर्ती की आवेदन की तिथि बढ़ी
विवि में प्रोफसेर, एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। कुलसचिव रोहित सिंह ने बताया कि कला एवं संगीत संकाय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी और विधि संकाय में शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए अब आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर कर दी गई है। वहीं ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की तारीख 15 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
लेट फीस के साथ 15 तक जमा करें शुल्क
विवि में स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थी विलंब शुल्क के साथ 15 दिसंबर फीस जमा कर सकेंगे। व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं के लिए 500 व गैर-व्यावसायिक के लिए 300 रुपये विलंब शुल्क तय किया गया है।