फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   public will not tolerate fraud to democracy says akhilesh

धरने को अखिलेश ने बताया जनाक्रोश, कहा लोकतंत्र के साथ छल बर्दाश्त नहीं करेगी जनता

Sat, 10 Aug 2019 07:36 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 10 Aug 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
public will not tolerate fraud to democracy says akhilesh
अखिलेश यादव - फोटो : एएनआई
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने क्रांति दिवस पर प्रदेशव्यापी सफल धरनों के लिए कार्यर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने इन धरनों को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति जनाक्रोश की अभिव्यक्ति बताया है। इनके जरिये सत्ता के अहंकार में चूर भाजपा सरकार को आगाह किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को संविधान का पालन करना ही होगा। जनता लोकतंत्र के साथ छल बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


अखिलेश ने बयान में कहा कि भाजपा के पास जनता की समस्याओं के निदान के लिए कोई रोडमैप नहीं है। वह दिखावटी आयोजनों के जरिए जनता को भ्रमित करने की कोशिशें कर रही है। जनता की आंख में धूल झोंकना लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है। 
विज्ञापन


समाजवादी सरकार के समय का विकास भाजपा नेतृत्व की आंखों में चुभता है इसलिए वह सत्य से दूर भागती है। जनता छल प्रपंच की भाजपाई राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि विकास की ठोस योजना तो अब तक बनी नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने एक दिन में 22 करोड़ पौधरोपण की दावेदारी को ‘पर्यावरण महांकुंभ‘  बना दिया है। अजीब बात है कि भाजपा की हर योजना को कुंभ की श्रेणी में रख दिया जाता है। यह सत्ता के दुरूपयोग का भाजपाई तरीका है। इसकी सच्चाई भी जनता के सामने आने में देर नहीं लगेगी।

सपा अध्यक्ष ने कहा, भाजपा को पर्यावरण की स्वच्छता अपने विचारों में शामिल करनी चाहिए। समाजवादी सरकार के कार्यकाल में रिकार्ड वृक्षारोपण हुआ था। जिस पर ‘गिनीज बुक आफ रिकार्ड्स‘ का प्रमाणपत्र भी मिला था। उस समय के पौधे आज तक जीवित हैं। अब भविष्य ही बताएगा कि भाजपा सरकार के वृक्षारोपण के बाद कितने पौधे जीवित रह सकेंगे ? समाजवादी सरकार के काम का यह अनुसरण मुख्यमंत्री को ईमानदारी से करने की आदत डालनी चाहिए। केवल प्रचार की चकाचौंध पैदा करके ही विकास का झूठा सपना दिखाना अनैतिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed