फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Public understands everything and will answer on time: Manoj Pandey

Lucknow News: जनता सब समझती है समय पर देगी जवाब

Mon, 24 Feb 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 24 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Public understands everything and will answer on time: Manoj Pandey
रायबरेली। ऊंचाहार विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने रविवार को डलमऊ के ग्राम पंचायत खलीलपुर में संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग जनता के बीच में झूठ, धोखा और स्वार्थ की राजनीति कर नेता बनना चाहते हैं, लेकिन जनता जागरूक हो गई है। समय आने पर लोकतांत्रिक ढंग से जवाब देगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोग जनता को गुमराह करके कभी जात-पात तो कभी धर्म के नाम पर वोट लेते रहे। उन्हीं लोगों ने समय आने पर जनता की पीठ पर छुरा भोंकने का काम किया। उन्होंने कहा कि सदैव गरीब और कमजोर लोगों को उनका हक दिलाने के लिए हमने काम किया। आगे भी गरीबों के हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। मंडल अध्यक्ष देवेश लोधी ने सभी को माला पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान ललित यादव, मनोज यादव, सुमित यादव, राम सजीवन यादव, अनिल यादव, रमेश पासी, अजय जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed