फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Public facility center started at Charbagh station, passengers will have to pay fee

Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर जन सुविधा केंद्र शुरू, यात्रियों को देना होगा शुल्क

Sat, 19 Jul 2025 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Public facility center started at Charbagh station, passengers will have to pay fee
चारबाग स्टेशन।  - फोटो : आर्काइव
लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन पर जन सुविधा केंद्र खोला गया है। ये सेवाएं नाममात्र शुल्क या निशुल्क आधार पर प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि व्हीलचेयर सुविधा यात्रियों को शुल्क के आधार पर दी जाएगी। हवाईअड्डा शैली की लगेज ट्रॉली भी मिलेगी, जिसका चार्ज देना होगा। टैक्सी सेवा भी मिलेगी, जो चार्जेबल होगी। होटल, रिटायरिंग रूम बुकिंग भी करवा सकेंगे। पर्यटन सूचना यात्रियों को निशुल्क मिलेगी। आवश्यक सेवाएं ऑन डिमांड मिलेंगी। इसमें यात्रियों की मांग पर दवाइयां, सैनिटरी पैड, डायपर, छोटे बच्चों के लिए गर्म दूध आदि आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। इन वस्तुओं की आपूर्ति ट्रेन के प्लेटफार्म पर खड़े होने के दौरान की जाएगी। यह सेवा अधिकतम खुदरा मूल्य पर ₹20/- सेवा शुल्क के साथ प्रदान की जाएगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग सहायता, खाद्य सामग्री ऑर्डर में सहायता, घर से स्टेशन और वापसी के लिए ड्रॉप व पिकअप सुविधा यात्रियों को शुल्क के आधार पर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed