फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pt nehru is responsible for Kashmir issue says governor ram Naik.

राज्यपाल राम नाईक बोले, कश्मीर समस्या के लिए पंडित नेहरू जिम्मेदार

Thu, 07 Jul 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 07 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pt nehru is responsible for Kashmir issue says governor ram Naik.
डॉ. श्यामा प्रसाद को श्रद्घां‌जलि देते राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala

राज्यपाल राम नाईक ने कश्मीर समस्या के लिए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार बताया है। कहा कि नेहरू ने ही कश्मीर को विशेष दर्जा दिलवाया और वहां परमिट सिस्टम लागू किया।

विज्ञापन


डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसका विरोध करते हुए मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान का उन्होंने विरोध किया। उनकी शहादत आज भी एक राज बनी हुई है। उनके योगदान के लिए देश उन्हें हमेशा याद करेगा।
विज्ञापन


महानगर भाजपा की ओर से बुधवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सिविल अस्पताल में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राज्यपाल राम नाईक, महानगर भाजपा  अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

कश्मीर समस्या के समाधान के लिए करते रहे संघर्ष

Pt nehru is responsible for Kashmir issue says governor ram Naik.

राज्यपाल ने कहा, कश्मीर समस्या के लिए देश तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार मानता है। डॉ. मुखर्जी उनके मंत्रिमंडल के सदस्य थे और कश्मीर में परमिट सिस्टम लागू होने पर उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था।

कश्मीर जाने के लिए परमिट सिस्टम को डॉ. मुखर्जी ने ही तोड़ा था। उन्होंने कश्मीर समस्या के समाधान के लिए निरन्तर संघर्ष किया। उनकी मृत्यु रहस्यमय हालात में हुई जिसका खुलासा आज तक नहीं हुआ।

मुकेश शर्मा ने कहा, डॉ. मुखर्जी ने छोटी उम्र में ही राजनीति की बुलन्दियों को छुआ। वह महान शिक्षाविद् और चिन्तक थे। उन्होंने कश्मीर समस्या सुलझाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed