Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PSPB and CAG won their matches

Lucknow News: पीएसपीबी और कैग ने जीते मुकाबले

Mon, 16 Nov 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
PSPB and CAG won their matches
मुकाबले के दौरान हॉकी खेलते खिलाड़ी। 
लखनऊ। पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) और कैग ने अपने मुकाबजे जीतते हुए ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

गत विजेता पीएसपीबी ने नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) जमशेदपुर को 7-1 और कैग ने ईस्टर्न रेलवे को 3-1 से पराजित किया। पद्मश्री मो. शाहिद स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता में रविवार को दो लीग मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में पीएसपीबी ने आक्रामक हॉकी खेली। पहले क्वार्टर में मनप्रीत ने छठे और सुदीप चिरमाको ने 11वें मिनट में गोल दागे। दूसरे क्वार्टर में सुदीप ने 20वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। दिलबर बालरा ने 29वें मिनट में गोल कर बढ़त 4-0 कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे क्वार्टर में तलविंदर सिंह ने 39वें मिनट में मैदानी गोल कर बढ़त 5-0 की। चौथे क्वार्टर में करण कुमार ने 46वें मिनट में जमशेदपुर के लिए खाता खोला। इसके बाद अफान यूसुफ ने 50वें और कप्तान देवेंद्र वाल्मिकी ने 55वें मिनट में गोल किए। इन गोलों से पीएसपीबी की जीत 7-1 से पक्की हो गई।
प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में कैग का सामना ईस्टर्न रेलवे से हुआ। पूल बी के तहत खेले गए मुकाबले का पहला क्वार्टर गोलरहित समाप्त हुआ था। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर कई मूव बनाए, लेकिन किसी भी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली। दूसरे क्वार्टर में कैग के खिलाड़ियों ने नौ मिनट के भीतर तीन मैदानी गोल दागकर मुकाबला एकतरफा बना दिया। टीम के लिए सी मेदप्पा ने 20वें, हरीश ने 24वें और वीरा ने 29वें मिनट में मैदानी गोल किए। इस बीच अंकुर तलवार ने 58वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अंतर कम किया। अंत में कैग ने 3-1 की जीत के साथ विजयी अंक बटोरे।

मुकाबले के दौरान हॉकी खेलते खिलाड़ी। 

मुकाबले के दौरान हॉकी खेलते खिलाड़ी। 

मुकाबले के दौरान हॉकी खेलते खिलाड़ी। 

मुकाबले के दौरान हॉकी खेलते खिलाड़ी। 

मुकाबले के दौरान हॉकी खेलते खिलाड़ी। 

मुकाबले के दौरान हॉकी खेलते खिलाड़ी। 

मुकाबले के दौरान हॉकी खेलते खिलाड़ी। 

मुकाबले के दौरान हॉकी खेलते खिलाड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed