फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protests and uproars for electricity at several places, including the Uptron substation.

Lucknow News: अपट्राॅन उपकेंद्र सहित कई जगह बिजली के लिए हंगामा-प्रदर्शन

Fri, 22 May 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Protests and uproars for electricity at several places, including the Uptron substation.
उपकेंद्र पर प्रदर्शन और केबल जलने की हुईं घटनाएं।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। अपट्राॅन उपकेंद्र के सादिक भदेवां स्थित शकूर काॅलोनी में बुधवार रात 12:30 बजे 250 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फोन पर कोई जवाब नहीं मिला तो नाराज उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंच गए। उपकेंद्र कर्मियों का आरोप है कि भीड़ देख उन्होंने गेट अंदर से बंद किया तो लोगों ने पथराव किया। यहां गेट न खुलने पर लोगों ने सीढ़ी लगा कर सड़क पर जाम लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठियां फटकार प्रदर्शन करने वालों को खदेड़ा। स्थानीय निवासी अब्दुल्ला, मेराज, ऋषभ व अंकित ने बताया कि बुलाकी अड्डा तिराहे के पास शॉर्ट सर्किट से एबीसी बंच में आग लग गई थी। प्रदर्शन शुरू होने के बाद कर्मचारी मरम्मत करने पहुंचे। उसके बाद रात 3:30 बजे आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन



उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र घेरा, अभद्रता

जानकीपुरम क्षेत्र के कुटवा रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी में करीब 120 मीटर केबल कई बार जलकर टूट गया। रातभर बिजली गुल रहने से परेशान रहे लोगों का गुस्सा बृहस्पतिवार सुबह फूट पड़ा। नाराज उपभोक्ता न्यू कैंपस उपकेंद्र पहुंच गए और वहां हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि कुछ लोग मीटर सेक्शन तक पहुंच गए और कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ अभद्रता की। स्थिति बिगड़ती देख कुछ देर के लिए कार्यालय बंद करना पड़ा। मुस्लिम नगर में बुधवार रात 30 घरों की बिजली प्रभावित हुई।
विज्ञापन



कूड़े की आग से 15 हजार लोगों की बिजली गुल

मोहनलालगंज। बृहस्पतिवार को मोहनलाल खेड़ा गांव में 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। निजी अस्पताल में लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर भी जल गया। कस्बे में नवजीवन इंटर कॉलेज के निकट किसी शरारती तत्व ने कूड़े में आग दी जिससे बिजली का केबल जल गया। इससे करीब 15 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो देर रात चालू हो सकी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन




75 घरों की बिजली 16 घंटे तक गुल रही

यूपीआईएल उपकेंद्र के रानीगंज में बुधवार रात 1:30 बजे एबीसी में आग लग गई। इससे सब्जी दुकानदार का ठेला जल गया। जब कर्मचारी एबीसी बदलने गए तो लोगों ने दुकानदार के नुकसान की भरपाई करने की मांग को लेकर हंगामा किया और नया केबल नहीं लगने दिया। विवाद का समाधान होने पर बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे काम शुरू हुआ। शाम 5:30 बिजली चालू हो सकी।


44 तकनीकी कर्मी तैनात, नोडल नियुक्त

बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान अब जल्दी होगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को 44 तकनीकी कर्मियों को दूसरों जिलों से तबादला करके तैनात किया गया है। बिजली संकट को देखते हुए वर्टिकल व्यवस्था में पहले जो अधिशासी अभियंता जिस खंड में तैनात था, उनको उसी खंड का नोडल नियुक्त किया गया है। यह नोडल अधिकारी रात को उपकेंद्रों की निगरानी करके उपभोक्ताओं की सुनवाई करेंगे।


बिजली चोरों के घर रात को पड़ने लगे छापे

राजधानी के बिजली चोरी बहुल इलाकों में छापे पड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिम्मेदारों का कहना कि रात में चोरी की बिजली से चुनिंदा इलाकों में एसी, कूलर आदि चलाने और ई रिक्शा चार्ज करने का दौर शुरू होता है। इनके कारण ही ट्रांसफाॅर्मरों पर ओवरलोडिंग के कारण फ्यूज उड़ रहे हैं। ऐसे लोगों को पकड़ कर एफआईआर कराई जाएगी।

उपकेंद्र पर प्रदर्शन और केबल जलने की हुईं घटनाएं। 

उपकेंद्र पर प्रदर्शन और केबल जलने की हुईं घटनाएं। - फोटो : संवाद

उपकेंद्र पर प्रदर्शन और केबल जलने की हुईं घटनाएं। 

उपकेंद्र पर प्रदर्शन और केबल जलने की हुईं घटनाएं। - फोटो : संवाद

उपकेंद्र पर प्रदर्शन और केबल जलने की हुईं घटनाएं। 

उपकेंद्र पर प्रदर्शन और केबल जलने की हुईं घटनाएं। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed