{"_id":"5a44ca514f1c1bc20a8b533c","slug":"protesters-burnt-pakistani-flag-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में फूंका गया पाकिस्तान का झंडा, कुलभूषण की रिहाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में फूंका गया पाकिस्तान का झंडा, कुलभूषण की रिहाई की मांग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 28 Dec 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा जलाते कार्यकर्ता।
कुलभूषण की मां और पत्नी के साथ अपमानजनक व्यवहार के विरोध में आज राजधानी के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर एक संगठन ने प्रदर्शन कर कुलभूषण की रिहाई की मांग की।
विज्ञापन
संगठन के अध्यक्ष अंबुज निगम ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से कभी जाब नहीं आ सकता। संगठन के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर अपना विरोध दर्ज किया। इस दौरान उन्होंने ठाकुरगंज से हजरतगंज तक एक रैली भी निकाली।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुधवार को कुलभूषण से मिलने गई उनकी मां और पत्नी के साथ पाकिस्तान में बेहद अपमानजनक व्यवहार किया गया था। पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल में बंद कुलभूषण से मुलाकात कराने से पहले दोनों के कपड़े बदलवाये थे।
विज्ञापन
इसके बाद से पाकिस्तानी मीडिया के साथ अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में भी ये मुद्दा छया है। देश भर में पाकिस्तान की इस हरकत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।