फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protest over the murder of principal in Gonda.

Gonda News: प्रधानाचार्य की हत्या से आक्रोश, शव रखकर धरने पर बैठे परिजन, छात्र-छात्राओं ने निकाला मार्च

Tue, 05 Mar 2024 12:26 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 Mar 2024 12:26 PM IST
सार

गोंडा में प्रधानाचार्य की हत्या को लेकर परिजनों व क्षेत्रीय लोगों ने आक्रोश जताया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में पोस्टर लेकर पैदल मार्च किया।

विज्ञापन
Protest over the murder of principal in Gonda.
प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी व श्री सीडी यादव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश यादव की हत्या के बाद मंगलवार की सुबह परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने आक्रोश जताया। बभनान-मसकनवा मार्ग स्थित फूलपुर चौराहे पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। आक्रोशित परिजन धरने पर बैठ गये। इससे पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बैनर पोस्टर हाथ में लेकर मार्च निकाला। परिजन हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने, दो अन्य लोगों का मुकदमे में नाम बढ़ाने, आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं। सूचना पर सीओ मनकापुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस तैनात है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी परिजनों को मनाने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


रविवार की रात में छपिया थाना क्षेत्र के सिसहनी गांव में श्री सीडी यादव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश यादव की सिसहनी में ही स्थित मामा के घर पर गोली मारकर दी गई थी। इस मामले में विद्यालय प्रबंधक और मकतूल के मामा आज्ञाराम यादव की तहरीर पर पुलिस ने अजय वर्मा व राज सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। रात भर परिजन शव के साथ बैठे रहे। सुबह होते ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बैनर पोस्टर लेकर पैदल मार्च किया और न्याय की मांग की।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने सवाल उठाया कि दिनेश सर को क्यूं मारा, प्रिंसिपल मर्डर हैसटैग के साथ अभियान चलाया। सैकड़ों छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने शव को मसकनवा-बभनान मार्ग पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोग मुकदमे में दो आरोपियों का नाम बढ़ाने, सभी हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने, आरोपियों का घर बुलडोर से ढहाए जाने और परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। सुबह नौ बजे से लोगों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। सूचना पाकर एसडीएम मनकापुर, सीओ राजेश कुमार सिंह सहित छपिया, खोड़ारे व मनकापुर की पुलिस भी मौके पर पहुंची। अफसर लोगों को मनाने में जुटे हुए हैं। जबकि परिजन व ग्रामीण मांगें पूरी करने की मांग पर अड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंसिपल को क्यूं मारा? 
श्री सीडी यादव इंटर कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं अपने हाथों में जस्टिस फॉर प्रिंसिपल दिनेश सर लिखा बैनर लेकर बैठे रहे। प्रिंसिपल को क्यूं मारा, क्या बेटियों की सुरक्षा करना अपराध है? प्रिंसिपल मर्डर हैशटैग के साथ कई सवाल उठाए। कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। इसी बीच सिसहनी निवासी अजय वर्मा ने पहुंचकर हूटिंग शुरू कर दी थी। इस पर प्रधानाचार्य ने विरोध किया तो वह उनसे भिड़ गया। जिस पर दिनेश ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी अजय का शांतिभंग में चालान कर दिया था।

विद्यार्थियों ने कहा कि इसी खुन्नश में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके प्रधानाचार्य की हत्या की है। सवाल उठाया कि सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए अभियान चला रही है। बावजूद इसके बेटियों की सुरक्षा करने वाले उनके प्रधानाचार्य की हत्या कर दी जाती है। वह सब न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं। 


कई चक्र में हुई वार्ता विफल
सुबह शव रखकर सड़क जाम करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने लोगों को समझाया, लेकिन आक्रोशित लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद सूचना सीओ मनकापुर को दी गई। उन्होंने भी पहुंचकर परिजनों व क्षेत्रीय लोगों को मनाने का प्रयास किया लेकिन नतीजा नहीं निकला। इसके बाद एसडीएम मनकापुर यशवंत राव भी मौके पर पहुंचे और मान मनौवल में जुट गए। हालांकि, दोपहर साढ़े 11 बजे तक मामला शांत नहीं हो सका।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed