फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest of rajya karmchari mahasnagh

कर्मचारी महासंघ 12 को करेगा धरना

Tue, 27 Aug 2013 10:22 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 27 Aug 2013 10:22 AM IST
विज्ञापन
protest of rajya karmchari mahasnagh

उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ 12 सितंबर को विधान सभा के समक्ष

विज्ञापन
धरना देगा। इसमें महासंघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार की उपेक्षा से परेशान कर्मचारी नेताओं ने यह कदम उठाया है।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल में कर्मचारियों की एक भी समस्या हल नहीं हुई है। इसी को लेकर अब कर्मचारी संगठन सड़क पर उतरने जा रहे हैं।


सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया है।

केंद्र के समान किराया, मकान, परिवहन व शिक्षा भत्ता प्रदेश के कर्मियों को नहीं मिल रहा है। नई पेंशन व्यवस्था को खत्म करने की कोई कार्रवाई नहीं की गई।


यूपी फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज की प्रांतीय अध्यक्ष राधारानी श्रीवास्तव व महामंत्री एसपी सिंह ने कहा कि ज्येष्ठता के आधार पर कर्मचारियों को मिलने वाली पदोन्नति में भी सरकार ने तकनीकी पेंच लगा दिए हैं।

पत्रकार वार्ता में महासंघ के संरक्षक लल्लन पांडेय, मीडिया प्रभारी सीपी श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed