{"_id":"66f738c76bd706a5410f8ee7","slug":"protest-of-allottees-of-pm-light-house-scheme-lucknow-news-c-13-1-lko1029-892432-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पीएम लाइट हाउस योजना के आवंटियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पीएम लाइट हाउस योजना के आवंटियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
डूडा कार्यालय पर प्रर्दान करते आवंटी।
विज्ञापन
लखनऊ। फ्लैट का कब्जा न दिए जाने को लेकर प्रधानमंत्री लाइट हाउस योजना के आवंटियों ने शुक्रवार को नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। परियोजना अधिकारी ने भरोसा दिया कि 15 दिन में कब्जा देने का काम शुरू हो जाएगा।
आवास विकास परिषद की सुल्तानपुर रोड स्थित अवध विहार में इस योजना के तहत 1040 फ्लैट बनाए गए हैं। इनका आवंटन करीब एक साल पहले हुआ था। मार्च में प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से एक आवंटी को चाबी भी सौंपी थी। इसके बाद आवंटियों को अब तक कब्जा नहीं मिला। इससे नाराज आवंटियों ने हजरतगंज की नवल किशोर रोड स्थित डूडा कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
डूडा के परियोजना अधिकारी सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि फ्लैटों की रजिस्ट्री होगी या लीज पर दिए जाएंगे, इसे लेकर केंद्र सरकार से दिशा-निर्देश मिलने हैं। इसकी कार्यवाही चल रही है। 15 दिन में प्रक्रिया पूरी होने के बाद कब्जे दिए जाएंगे।