फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest in sitapur because of double murder.

ट्रिपल मर्डर पर जबरदस्त आक्रोश, सीतापुर में 72 घंटे बंद

Thu, 08 Jun 2017 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
 protest in sitapur because of double murder.
जाम लगाकर प्रदर्शन करते व्यापारी - फोटो : amar ujala

सीतापुर में दाल व्यापारी सुनील जायसवाल, पत्नी व उनके बेटे की मंगलवार रात हुई हत्या के विरोध में बुधवार को शहर के प्रमुख बाजार बंद रहे। लालबाग चौराहे पर जमा हुए व्यापारियों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यालय पर भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई थी।

विज्ञापन


वहीं, देर शाम पुलिस व व्यापारियों की बैठक के बाद एसपी ने 72 घंटे के भीतर वारदात के खुलासे का आश्वासन दिया है। इस पर व्यापारी नेता गोपाल टंडन ने भी दो टूक कहा कि खुलासा होने तक शहर के सभी व्यापारी 72 घंटे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात शहर के सिविल लाइंस निवासी दाल व्यापारी सुनील जायसवाल व उनकी पत्नी कामिनी देवी व पुत्र ऋतिक की घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने हत्या के विरोध में व बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को बंद का आह्वान किया था। नाराज व्यापारियों ने बुधवार सुबह अपनी दुकानें नहीं खोली।

पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

 protest in sitapur because of double murder.
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

इसके बाद कई प्रमुख व्यापारी संगठन के नेताओं की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में व्यापारी लालबाग चौराहे पर जमा हुए और पुलिस तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

प्रदर्शनकारी जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। साथ ही व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने की बात भी कह रहे थे।

प्रदर्शन को देखते हुए जिले के सभी थानों से फोर्स मंगा ली गई थी। वहीं पीएसी बल भी तैनात कर दिया गया था। हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने गुरु गोविंद सिंह चौक व कोतवाली चौराहा, आंख अस्पताल से लालबाग जाने वाले मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया था।

वहीं व्यापारियों के प्रदर्शन की खबर पाकर वकील भी लालबाग चौराहे पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। सभी बदमाशों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। करीब चार घंटे तक हंगामा चला।

जब पूर्व विधायक भागे

 protest in sitapur because of double murder.
पूर्व विधायक से लोगों ने धक्कामुक्की की - फोटो : amar ujala

व्यापारी हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। लालबाग चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन चल रहा था। इसी बीच पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल भी वहां पहुंच गए। पूर्व विधायक को देखते ही प्रदर्शन कर रहे व्यापारी भड़क गए और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

इसी बीच व्यापारी नेता अनिल गुप्ता से पूर्व विधायक की झड़प हो गई। धक्कामुक्की में अनिल गुप्ता के कपड़े फट गए। यह देख व्यापारियों ने पूर्व विधायक का विरोध शुरू कर दिया। व्यापारी पूर्व विधायक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस पर पूर्व विधायक बाइक पर सवार होकर वहां से खिसक लिए।

राजनीति चमकाने में हुई फजीहत
पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन देखकर कई राजनीतिक दलों के नेता वहां पहुंच गए। ये नेता इस आंदोलन को धार देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कराना चाह रहे थे।

इसी बीच पूर्व विधायक राधेश्याम के साथ व्यापारियों की झड़प हो गई। यह देख वहां पहुंचे कई अन्य नेता भी मौके से हटने में ही अपनी भलाई समझ रहे थे। प्रदर्शन में शामिल उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक गोपाल टंडन ने सभा में मौजूद नेताओं से कहा कि यह संकट व्यापारियों पर आया है। इसलिए नेता अपनी राजनीति न चमकाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed