फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest in parshvnath apartment due to opening of political party office in residencial flat

विभूतिखंड के पार्श्वनाथ प्लेनेट अपार्टमेंट में निषाद पार्टी ने जबरन खोला ऑफिस, हंगामा

Mon, 28 Jun 2021 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
protest in parshvnath apartment due to opening of political party office in residencial flat
लखनऊ। गोमतीनगर के विभूतिखंड स्थित पार्श्वनाथ प्लेनेट अपार्टमेंट के आवासीय फ्लैट में रविवार को निषाद पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दबंगई दिखाते हुए जबरन पार्टी कार्यालय खोल दिया। इसका आवंटियों ने जमकर विरोध किया। आरडब्ल्यूए की आपत्ति के बाद भी निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं व दर्जनों वाहनों के साथ कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे तो आवंटियों ने आरडब्ल्यूए के साथ अपार्टमेंट का गेट बंद कर दिया। महिलाओं ने भी मोर्चा संभालते हुए मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिस फ्लैट में कार्यालय का उद्घाटन होना था उसकी बिजली भी काट दी गई। लेकिन इस सबके बावजूद कार्यकर्ताओं के बल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फ्लैट में कार्यालय का उद्घाटन कर दिया। इस बीच आवंटियों की शिकायत पर पुलिस टीम के साथ अपार्टमेंट पहुंचे विभूतिखंड प्रभारी चंद्र शेखर सिंह ने कार्यकर्ताओं की भीड़ को परिसर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर नारेबाजी करने लगे। इससे यहां घंटों अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

लाव लश्कर के साथ पहुंचे अध्यक्ष तो बढ़ा हंगामा
निषाद पार्टी का यह कार्यालय जिस फ्लैट में खोला गया है वह निषाद पार्टी में प्रवक्ता बनाए गए अजय सिंह की पत्नी अंजू सिंह के नाम पर आवंटित है। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष विकास सिंह के मुताबिक अजय सिंह के फ्लैट में सुबह 10 बजे से ही तैयारियां चल रही थीं। सोसायटी के लोगों ने पूछताछ की तो पता चला कि फ्लैट में निषाद पार्टी का कार्यालय खुल रहा है। इसके बाद सभी आवंटियों को जानकारी दी गई तो आवंटी मौके पर जुटने लगे। आवंटियों के विरोध के बीच निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद 10-15 गाड़ियों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अपार्टमेंट पहुंचे तो पुरुष के साथ महिला आवंटियों ने एकजुट होकर विरोध बढ़ गया और घंटों हंगामा चला। कार्यकर्ताओं को परिसर से निकालने के कुछ देर बाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद भी वहां से चले गए। इसके बाद हंगामा थमा।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए ने फ्लैट मालिक के खिलाफ दी तहरीर
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विकास के मुताबिक यह एक सेमी कॉर्मियल फ्लैट है, इसलिए यहां कोई राजनीतिक या भीड़ की आवाजाही वाला दूसरा कार्यालय नहीं खोला जा सकता। आवास के अंदर छोटा-मोटा ऑफिस ही खोला जा सकता है। आवासीय परिसर में राजनीतिक पार्टी का कार्यालय खुलने से आवासीय व्यवस्था भंग होगी। आवंटियों की सुरक्षा भी दांव पर लग जाएगी। क्योंकि कार्यालय में कौन-कौन आ रहा है, इसका पता करना मुश्किल होगा। मामले में फ्लैट मालिक के खिलाफ विभूतिखंड थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी का आईटी विभाग खुल रहा
वहीं, फ्लैट मालिक अंजू सिंह के पति अजय सिंह का कहना है कि उन्हें निषाद पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया। इसके चलते यहां पार्टी का आईटी का विभाग खोला जा रहा है, जिसमें महज पांच से छह लोग बैठकर काम करेंगे। पार्टी का कार्यालय तो सफेदाबाद बाराबंकी में है। यहां पर पार्टी की गतिविधियां नहीं होंगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने भी यहां पार्टी के आईटी सेक्शन का काम होने की बात कही।

जांच कर होगी कार्रवाई
थाना प्रभारी विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अपार्टमेंट में भारी संख्या में जुटे निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को परिसर से बाहर किया गया। दोनों पक्षों की बात सुनी गई है। मामले में आरडब्ल्यूए की तरफ से फ्लैट मालिक अजय सिंह के खिलाफ तहरीर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed