{"_id":"6aada78ddc97c069ce0094f6","slug":"protest-demanding-a-hike-in-stipends-continues-opd-remained-closed-lucknow-news-c-13-lko1070-1925782-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, ओपीडी बंद रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, ओपीडी बंद रही
विज्ञापन
प्रदर्शन करते चिकित्सक।
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर शुक्रवार को भी जारी रहा। इंटर्न डॉक्टरों ने पहले कॉलेज के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद ओपीडी परिसर में भी धरना शुरू कर दिया। इससे ओपीडी ही संचालित नहीं हो सकी। इससे करीब 1200 मरीजों को इलाज नहीं मिला। कई मरीज दूर-दराज से पहुंचे थे, लेकिन मुख्य गेट पर ही रोक दिए जाने से उन्हें निराश लौटना पड़ा। वहीं, शिक्षक पिछले गेट से अंदर दाखिल हुए।
इंटर्न डॉक्टर वर्तमान में मिल रहे 7500 रुपये मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर 25000 रुपये करने की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि मांग लंबे समय से लंबित है। इंटर्नशिप के दौरान ओपीडी, वार्ड और दूसरी क्लीनिकल गतिविधियों में जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उन्हें मिलने वाला स्टाइपेंड महंगाई के मुकाबले बेहद कम है।
शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे बड़ी संख्या में इंटर्न डॉक्टर कॉलेज के मुख्य गेट पर जुट गए। करीब साढ़े 11 बजे तक यहां धरना चलता रहा। प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस बल पहुंचा। फिर इंटर्न नारेबाजी करते रहे और शासन से तत्काल निर्णय लेने की मांग की। इसके बाद प्रदर्शनकारी कॉलेज परिसर में पहुंचे और ओपीडी में धरने पर बैठ गए। इंटर्न डॉक्टरों ने कहा कि उनका उद्देश्य मरीजों को परेशान करना नहीं है। वे स्टाइपेंड बढ़ाने और शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। मांग पर आधिकारिक फैसला होने तक आंदोलन जारी रहेगा।