फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protest at the police station demanding arrest of the accused

Lucknow News: थाने पर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 12 Sep 2024 07:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 12 Sep 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
Protest at the police station demanding arrest of the accused
- दुर्गेश यादव हत्याकांड : एसीपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
विज्ञापन


लखनऊ। दुर्गेश यादव हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को गुडंबा थाने पर प्रदर्शन किया। एसीपी गाजीपुर अनिद्य ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर दो घंटे तक चले प्रदर्शन को समाप्त कराया। एसीपी के मुताबिक परिजनों ने और कुछ लोगों पर संदेह जताया है। उनसे भी पूछताछ की जाएगी।

बेहटा के चक गांव निवासी दूध कारोबारी का बेटा दुर्गेश यादव (22) प्राइवेट चालक था। सात अगस्त को किसी की कॉल आने पर वह गांव के ही मनीष संग घर से निकल गए थे। छह सितंबर को दुर्गेश का कंकाल बाराबंकी में फतेहपुर के जंगल में पड़ा मिला था। युवक के पिता ठाकुर प्रसाद ने बेटे की प्रेमिका सोनम रावत, उसके पिता शिव प्रसाद रावत, चाचा लल्ली रावत, भाई मनीष, कल्लू रावत और दोस्त मनीष रावत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed