लखनऊ। जन्नतुल बकी के विध्वंस और मजारों के दोबारा निर्माण की मांग कर नमाज-ए-जुमा के बाद आसिफी इमामबाड़े में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व इमाम-ए-जुमा मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने किया। नमाजियों ने जन्नतुल बकी के विध्वंस पर सऊदी सरकार की निंदा की। अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ भी नारे लगाए गए और मुस्लिम शासकों को इन ताकतों का गुलाम बताया। प्रदर्शन में मौलाना कुर्बान अली, मौलाना इस्तफा रजा, मौलाना गुलाम रजा रिजवी, मौलाना फिरोज हुसैन, मौलाना सरताज हैदर जैदी, मौलाना नजर अब्बास और मौलाना आदिल फराज मौजूद रहे।

जुमे की नमाज के बाद आसिफी इमामबाड़े में किया प्रदर्शन