{"_id":"69dd5b656ba3572fbb0d2c9b","slug":"protest-against-smart-meters-in-kakori-lucknow-news-c-13-lko1070-1689069-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: काकोरी में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: काकोरी में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकोरी। बिजली उपभोक्ताओं ने सोमवार सुबह 11 बजे काकोरी उपकेंद्र पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया। इन्होंने स्मार्ट मीटर से ज्यादा बिल आने और इसे जमा करने के बावजूद आपूर्ति बाधित रहने का आरोप लगाया। उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर हटाने की मांग करते हुए उपकेंद्र का घेराव भी किया।
नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 650 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था है कि बिना पूर्व सूचना के उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए गए। विभाग ने इनके सामान्य मीटर की तरह काम करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब बिल ज्यादा आ रहा है। इतना ही नहीं बिल भरने के बाद भी बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है, जबकि मीटर में सप्लाई दिख रही है।
बुधेश्वरी का कहना था कि कुछ दिन पहले बिल जमा करने के बावजूद उनकी बिजली काट दी गई। राम प्रसाद ने कहा, 28 मार्च को बिल जमा करने के 10 दिन बाद फिर आपूर्ति बंद हो गई। चांद तारा ने भी आरोप लगाया कि 21 अप्रैल को बिल जमा करने के कुछ दिन बाद बिजली कट गई। प्रदर्शन की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष रोहित साहू मौके पर पहुंचे और जेई अजीत सिंह से बात की।
विज्ञापन
उन्होंने सात दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए चेतावनी भी दी कि तय समय में हल न निकलने पर वे खुद उपभोक्ताओं के साथ उपकेंद्र पर धरना देंगे। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। जेई अजीत सिंह ने बताया कि ज्ञापन को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।