{"_id":"5ca86c6ad269f0f33097056cdd6b5dec","slug":"protest-against-power-crisis-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्र ठप होने से हजारों ने झेला बिजली संकट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्र ठप होने से हजारों ने झेला बिजली संकट, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 03 Sep 2014 03:38 AM IST
विज्ञापन
कहीं अंडरग्राउंड केबल में खराबी तो कहीं पेड़ गिरने के कारण मंगलवार को बिजली सप्लाई बंद रही। पुराने शहर में करीब 20 हजार लोगों ने बिजली संकट झेला।
विज्ञापन
ज्यादा देर तक बत्ती बंद रहने के कारण लोगों ने हंगामा कर विरोध जताया। वहीं चिनहट के कमता और इंदिरानगर के रिंग रोड इलाकों में बिजली संकट उत्पन्न हुआ।
132 केवी नीबू पार्क उपकेंद्र से 33 केवी उपकेंद्र नादान महल रोड एवं चौपटिया को जोड़ने वाली केबल में अकबरी गेट के पास मंगलवार सुबह खराबी आ गई। इसके कारण दोनों उपकेंद्र करीब दो-दो घंटे तक ठप रहे।
विज्ञापन
इसके बाद वैकल्पिक तरीके से दोनों उपकेंद्र की बिजली चालू कर दी गई। शाम को जब केबल की खराबी दूर हुई तो उस केबल से दोबारा दोनों उपकेंद्रों को जोड़ने के लिए बिजली बंद की गई।
विज्ञापन
इससे चौपटिया की बिजली चालू होने में वक्त लग गया। इसके विरोध में शाम सात बजे के करीब लोग उपकेंद्र पहुंच गए और बिजली चालू करने की मांग को लेकर हंगामा किया।
इंदिरानगर के रिंग रोड स्थित आम्रपाली के पास बिजली लाइन पर पेड़ गिरने के कारण रात आठ बजे तक अंधेरा पसरा रहा। दरअसल पेड़ से बिजली के तार टूट गए और इससे सप्लाई सामान्य होने में वक्त लगा।
चिनहट के कमता क्षेत्र में सुबह से शाम तक कई बार बिजली आपूर्ति में बाधा आई। अमीनाबाद के चिकमंडी में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली ठप रही।