{"_id":"6aff6003ddb09d32950dd364","slug":"protest-against-leasing-out-the-community-center-lucknow-news-c-13-lko1096-2015311-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कम्युनिटी सेंटर को लीज पर देने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कम्युनिटी सेंटर को लीज पर देने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित कम्युनिटी सेंटर को 30 साल की लीज पर देने और उसे ध्वस्त किए जाने की आशंका के विरोध में बृहस्पतिवार को स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शन किया। इसमें गोमतीनगर विस्तार, मकदूमपुर और मलेसेमऊ के पुरुष व महिलाएं शामिल हुईं।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एलडीए के तत्कालीन उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के कार्यकाल में कम्युनिटी सेंटर एक विधायक के परिवार को 30 साल की लीज पर देने का निर्णय लिया गया। उन्होंने सार्वजनिक संपत्ति के निजी इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे ने कहा कि गोमतीनगर विस्तार का विकास उन ग्रामीणों की जमीन पर हुआ है, जिन्होंने विकास के लिए अपनी भूमि दी थी। प्रदर्शन में संदीप सिंह, बसंत सिंह बघेल, आनंद त्रिपाठी, रामकुमार यादव, सुशील सिंह गौतम, अजीत चंदेल, नंदलाल मिश्रा और देवेश यादव सहित अन्य लोग शामिल हुए। (संवाद)