फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest after murder of businessman

कार सवार कारोबारी की हत्या के बाद उबाल-प्रदर्शन, मारी गई थी सात गोलियां

Wed, 27 Jul 2022 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
protest after murder of businessman
लखनऊ। ठाकुरगंज के भुअर पुल के नीचे सोमवार रात कार सवार कपड़ा कारोबारी महेंद्र मौर्य (28) की गोली मारकर हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि हमलावरों ने महेंद्र को सात गोलियां मारी थीं। तीन गोलियां आर-पार हो गईं जबकि चार गोलियां पोस्टमार्टम में बरामद हुई हैं। दोपहर तीन बजे परिवारीजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद परिवारीजनों ने रिंग रोड पर शव रखकर प्रदर्शन किया। एसीपी के आश्वासन के बाद शांत हुए।
विज्ञापन

ठाकुरगंज के भुअर गांव निवासी रोशन लाल मौर्य के बेटे महेंद्र मौर्य की सोमवार रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। भुअर पुल के नीचे उसे निशाना बनाकर करीब 11 राउंड फायरिंग की गई। पोस्टमार्टम के बाद नाराज परिवारीजन व रिश्तेदारों ने रिंग रोड पर शव रखकर जाम लगा प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। एसीपी चौक आईपी सिंह फोेर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

एसीपी चौक आईपी सिंह के मुताबिक, महेंद्र की हत्या में देशी पिस्तौल का प्रयोग किया गया है। हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। वारदात के खुलासे के लिए डीसीपी पश्चिम एस. चिनप्पा ने तीन टीमें लगाई हैं। वहीं क्राइम ब्रांच की टीम भी जुट गई है। पुलिस इस मामले में घरेलू व कारोबार से जुड़े विवाद के बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने की थीं दो शादियां
पुलिस के मुताबिक, महेंद्र के पिता रोशनलाल ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी भुअर गांव में रहती हैं जिनसे दो संतानें थीं। एक बेटी और बेटा महेंद्र। जबकि दूसरी पत्नी भपटामऊ में रहती हैं। उनसे एक बेटी है। सोमवार रात जब वारदात हुई तो रोशनलाल भपटामऊ आवास पर दूसरी पत्नी के पास था। महेंद्र की शादी 25 जनवरी 2022 को शालिनी से हुई थी।
40 मिनट तक कार में पड़ा रहा महेंद्र
स्थानीय लोगों के मुताबिक, वारदात करीब 9.30 बजे की है। इसके बाद परिवारीजनों को सूचना दी गई। रोशनलाल को आने में करीब 40 मिनट का समय लग गया। इस दौरान महेंद्र कार में हीपड़ा रहा। इसके बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया है। कार से घर वापसी के समय भुअर पुल के नीचे जिस स्थान पर वारदात को अंजाम दिया गया वहां पर गड्ढा है। इससे वाहन को धीमा करना पड़ता है। महेंद्र ने जैसे ही रात को रफ्तार कम की तो हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हालांकि वहां पर एक गुमटी वाला मौजूद था। उसने न तो किसी को सूचना दी और न ही शोर मचाया। पुलिस ने उससे भी पूछताछ की है और हमलावरों के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
करीबियों के कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के अलावा सर्विलांस की मदद से महेंद्र और उसके करीबियों की कॉल डिटेल खंगाल रही है। क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया गया है। उधर महेंद्र के पिता रोशनलाल के मुताबिक, भुअर पुल के पास स्थित जीआरएम गेस्ट हाउस की मरम्मत कराने की योजना चल रही थी। सोमवार को महेंद्र डेकोरेटर से मिला था। दोपहर बाद दोनों घर आ गए। शाम को वह अपनी कपड़े की दुकान पर बैठ गया।

तीन दिन से ही जा रहा था कार से
परिवारीजनों के मुताबिक, महेंद्र हमेशा बुलेट से दुकान आता-जाता था। वह पिछले तीन दिन से कार से जा रहा था। घर से बुलेट से मैरिज लॉन आता था और वहां बुलेट खड़ी कर कार से दुकान निकल जाता था। कार से उसके आने की जानकारी भी बदमाशों ने जुटा रखी थी। पुलिस ने वारदात स्थल के पास के एक अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। महेंद्र हत्याकांड में क्राइम ब्रांच शुरूआती पड़ताल में वारदात के पीछे करीबी का हाथ लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed