फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prostitution was going on in the spa near the minister's residence

Lucknow News: मंत्री आवास के पास स्पा में चल रहा था देह व्यापार

Sat, 02 Dec 2023 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 02 Dec 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Prostitution was going on in the spa near the minister's residence
लखनऊ। विभूतिखंड में मंत्री आवास के सामने स्पा की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार व संरक्षण आयोग के आदेश पर पुलिस ने दो एनजीओ की मदद से छापा मारा। मौके से तीन लड़कियों को मुक्त कराया गया। साथ ही सात लोगों को पकड़ा गया है। इनमें से दो ग्राहक और बाकी स्पा के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


राज्य बाल अधिकार आयोग की सदस्य डाॅ. शुचिता चतुर्वेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुक्ति फाउंडेशन के वीरेंद्र कुमार सिंह ने सूचना दी थी कि विभूतिखंड में एलिगेंट स्पा एंड यूनीसेक्स सैलून में देह व्यापार चल रहा है। इस पर संयुक्त पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर फोर्स मांगी गई थी।
विज्ञापन


आयोग की सदस्य ने बताया कि 1090 में बैठक कर स्पा में छापा मारने की रणनीति बनाई गई। इसमें डीसीपी रूचिता चौधरी का सहयोग मिला। इसके बाद 36 पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई, जिसमें से आधे सिविल ड्रेस में थे। शुक्रवार शाम चार बजे स्पा पर छापा मारा गया। वहां से आजमगढ़, सुल्तानपुर और गोरखपुर की एक-एक लड़की को रेस्क्यू किया गया। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि मामले में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धाराओं के तहत विभूतिखंड थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ह्यूमन यूनिटी मूवमेंट (हम) की संस्थापक निदेशक डॉ. संगीता शर्मा के मुताबिक, लड़कियों ने बातचीत में बताया कि उन्हें रिसेप्शनिस्ट की जॉब के लिए नौकरी पर रखा गया था। बाद में देह व्यापार के धंधे में झोंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed