फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Proposal for an Indian Knowledge Tradition Centre at Lucknow University; one lakh rare books to be acquired.

Lucknow News: लविवि में भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र का प्रस्ताव, एक लाख दुर्लभ पुस्तकें मिलेंगी

Fri, 24 Jul 2026 01:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Proposal for an Indian Knowledge Tradition Centre at Lucknow University; one lakh rare books to be acquired.
लविवि
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव दिया गया है। बृहस्पतिवार को चंबल आर्काइव न्यास ने यह प्रस्ताव कुलपति जेपी सैनी को सौंपा। यह केंद्र विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए अध्ययन का नया आधार बनेगा।
विज्ञापन


यह प्रस्ताव विवि के मालवीय सभागार में आयोजित विशेष प्रदर्शनी के दौरान रखा गया। प्रदर्शनी में 300 वर्ष से अधिक पुरानी रामायण की हस्तलिखित प्रति मुख्य आकर्षण रही। कुलपति ने भी इसका अवलोकन किया। प्राचीन काल के दुर्लभ ताम्रपत्र भी प्रदर्शित किए गए। चंबल आर्काइव न्यास 40 वर्षों से इतिहास संरक्षण में सक्रिय है। न्यास के पास एक लाख से अधिक बहुमूल्य पुस्तकें और दस हजार से ज्यादा ऐतिहासिक पत्रिकाएं हैं। संस्था का उद्देश्य इस ज्ञान धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

पुस्तकों का संग्रह और केंद्र की स्थापना

न्यास ने लखनऊ विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत विवि परिसर में भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र स्थापित होगा। चंबल आर्काइव न्यास इस केंद्र के लिए अपनी एक लाख से अधिक दुर्लभ पुस्तकों और ऐतिहासिक दस्तावेज को उपलब्ध कराएगा। इससे छात्रों को शोध और अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण संसाधन मिलेंगे। कुलपति जेपी सैनी ने बताया कि प्रस्ताव मिला है, स्थापना की तिथि और तरीका बैठक में तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed