फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Property worth Rs 20.38 crore of liquor manufacturing company seized in Saharanpur

Lucknow : सहारनपुर में शराब बनाने वाली कंपनी की 20.38 करोड़ की संपत्ति जब्त, एसआईटी की जांच पर ईडी का एक्शन

Wed, 08 May 2024 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 08 May 2024 01:14 AM IST
सार

आबकारी विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से कंपनी की फैक्टरी से फर्जी बार कोड के जरिए शराब के ट्रकों को बाहर भेजा जा रहा था। इसका खुलासा यूपी एसटीएफ ने किया था, जिसके बाद ईडी ने भी जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
Property worth Rs 20.38 crore of liquor manufacturing company seized in Saharanpur
ईडी का एक्शन... - फोटो : ANI

विस्तार

सहारनपुर के टपरी स्थित कोआपरेटिव कंपनी लिमिटेड की 20.38 करोड़ रुपये की संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब्त कर लिया है। आबकारी विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से कंपनी की फैक्टरी से फर्जी बार कोड के जरिए शराब के ट्रकों को बाहर भेजा जा रहा था। इसका खुलासा यूपी एसटीएफ ने किया था, जिसके बाद ईडी ने भी जांच शुरू की थी। ईडी ने जुलाई, 2021 में कंपनी के छह ठिकानों पर छापा मारकर अहम सुबूत जुटाए थे।

विज्ञापन


बता दें कि ईडी ने कंपनी की 18 कृषि भूमि और बैंक खाते में जमा धनराशि को जब्त किया है। ईडी की जांच में सामने आया है कि कंपनी मालिकों ने एक ही गेट पास पर अवैध रूप से निर्मित देसी शराब की आपूर्ति के लिए डुप्लीकेट बार कोड और क्यूआर कोड बनाए। इसके बाद राज्य उत्पाद शुल्क की चोरी के इरादे से शराब को बिना किसी कागजी कार्यवाही के फैक्ट्री से निकाल कर जिलों की दुकानों में बेच दिया गया, जिससे सरकार को करीब 35 करोड़ रुपये राजस्व का नुकसान हुआ। बता दें कि बीते वर्ष ईडी ने कंपनी की 11.26 लाख रुपये की संपत्तियों को जब्त किया था।
विज्ञापन


एसआईटी को दी गयी थी जांच
एसटीएफ द्वारा इस मामले का खुलासा करने के बाद शासन के निर्देश पर एसआईटी को जांच सौंपी गयी थी। एसआईटी ने अदालत में दाखिल किए गये आरोप पत्र में उल्लेख किया था कि कंपनी द्वारा उत्पाद शुल्क बचाने के लिए अवैध रूप से शराब की निकासी के बाद उसे कानपुर, उन्नाव, बदायूं, संभल और जौनपुर भेजा जा रहा था। एसटीएफ ने कंपनी के मालिक प्रणय अनेजा समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं आबकारी विभाग के 10 अधिकारी एवं कर्मचारी निलंबित किए गए थे। आबकारी निरीक्षक अरविंद वर्मा को एसटीएफ ने गिरफ्तार भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed