{"_id":"6922216adf2fac578b0b842b","slug":"property-worth-rs-155-crore-of-two-murder-and-fraud-accused-will-be-confiscated-lucknow-news-c-13-knp1002-1484205-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हत्या और ठगी के दो आरोपियों की 1.55 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हत्या और ठगी के दो आरोपियों की 1.55 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क
Sun, 23 Nov 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। हत्या व ठगी जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दे चुके गैंगस्टर के दो आरोपियों कि 1,55,86,240 रुपये की संपत्ति पुलिस जल्द कुर्क करेगी।
न्यायालय जेसीपी अपराध से मिली जानकारी के मुताबिक चिनहट के कंचनपुरी मटियारी निवासी कुलदीप सिंह ने गैंग के लोगों के साथ मिलकर हत्या, संपत्ति हड़पने और फर्जी दस्तावेज बनाने जैसे कई अपराधों को अंजाम दिया था। इसके खिलाफ अयोध्या, बाराबंकी और लखनऊ में चार मुकदमे दर्ज हैं। कुलदीप मूलरूप से बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला का रहने वाला है। आरोपी ने अपराध के धन से 98,44,625 रुपये की संपत्ति अर्जित की थी। वहीं, जानकीपुरम के जानकी विहार निवासी गैंगस्टर के आरोपी शिवेंद्र सिंह चौहान ने गिरोह के लोगों के साथ मिलकर कई लोगों से ठगी की थी। आरोपी के खिलाफ अलीगंज व बीकेटी में कुल दस केस दर्ज थे। शिवेंद्र मूलरूप से उन्नाव के रामपुर सिविल लाइन के पास का रहने वाला है। आरोपी ने अपराध से 57,41,615 रुपये की संपत्ति हासिल की थी।