फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   property of 31 crore seez of two gangster

दो गैंगेस्टर की 31 करोड़ की संपत्ति जब्त

Tue, 10 May 2022 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
property of 31 crore seez of two gangster
लखनऊ। सरकारी जमीनों पर कब्जा करने और हत्या की साजिश में शामिल दो गैंगस्टरों रियाजुल इस्लाम और हिमकर सिंह यादव की 31 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश सोमवार को दिया गया। दोनों की संपत्तियों को 14 (1) के तहत पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार, कानूनी औपचारिकता पूरी होते ही कुर्की कर दी जाएगी। इसमें चर्चित सुजीत हत्याकांड के आरोपित हिमकर की एक करोड़ रुपये की मर्सिडीज कार कुर्क होगी तो वहीं गोमतीनगर विस्तार निवासी रियाजुल इस्लाम की करीब 30 करोड़ की संपत्ति शामिल है।
विज्ञापन

एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक, गोमतीनगर विस्तार के मलेशेमऊ निवासी रियाजुल के खिलाफ छह केस दर्ज हैं। उसके खिलाफ पहला केस वर्ष 2008 में दर्ज हुआ था। मलेशेमऊ, चंदियामऊ व लोनापुर में करोड़ों की जमीन रियाजुल ने खरीद रखी है। बैंक में भी लाखों रुपये जमा है। जमीनों की खरीद-फरोख्त में हेरफेर करना और सरकारी जमीनों पर कब्जा कर उसने अकूत संपत्ति बनाई है। उसके गिरोह में कई लोग शामिल हैं। एसीपी के मुताबिक, अपराध के जरिए अर्जित की गई 30 करोड़ 64 लाख 59 हजार 351 रुपये की संपत्ति चिन्हित हो चुकी है। इसे जल्दी ही कुर्क कर दिया जाएगा। इन संपत्तियों को पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 14(1) के तहत जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

एडीसीपी दक्षिणी राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, मोहनलालगंज में व्यापारी नेता सुजीत पांडेय की हत्या के आरोपित हिमकर सिंह यादव की एक करोड़ दो लाख रुपये की मर्सिडीज कार को कुर्क करने का आदेश दिया गया है। रानीखेड़ा निवासी हिमकर ने सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रखा था। वह यशोधरा इंडस्ट्रीज प्रा. लि. का डायरेक्टर था। इसके अलावा वह मिलावटी खाद्य पदार्थ तैयार करने में भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ मोहनलालगंज में चार केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed