{"_id":"60c12fd8e3ff345c1c78d2e5","slug":"property-dealer-shot-in-the-head-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर के सिर में मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर के सिर में मारी गोली, हालत गंभीर
Thu, 10 Jun 2021 02:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 10 Jun 2021 02:47 AM IST
सार
ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बालागंज में देर रात वारदात
विज्ञापन
गोली लगने से घायल अमरीश सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बालागंज में लाल मस्जिद के पास बुधवार देर रात बाइक सवार दो हमलावर एक प्रॉपर्टी डीलर के सिर में गोली मारकर भाग गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रॉपर्टी डीलर को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। इसके साथ ही पुलिस ने हमलावरों की तलाश में ठाकुरगंज इलाके में ही कुछ जगह दबिश देनी शुरू की है। जानकारी मिली है कि प्रॉपर्टी डीलिंग को लेकर लेनदेन के विवाद में यह वारदात अंजाम दी गई है।
विज्ञापन
सआदतगंज थाना क्षेत्र के अंबरगंज में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर अमरीश सिंह चौहान (33) बुधवार रात बाइक से घर जा रहे थे। तभी बालागंज में लाल मस्जिद के पास बाइक सवार दो युवकों ने अमरीश की बाइक में टक्कर मार दी। इससे अमरीश गिरे तो बाइक से उतर कर एक युवक ने उनके सिर में गोली मार दी। वारदात अंजाम देकर दोनों हमलावर ठाकुरगंज की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अमरीश को ट्रामा सेंटर पहुंचाया।
विज्ञापन
वारदात की जानकारी पर एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव और एसीपी चौक आईपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसीपी चौक आईपी सिंह ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलिंग को लेकर लेनदेन के विवाद में वारदात की जानकारी मिली है। अमरीश के परिवारीजनों ने ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के जनरल गंज निवासी अमिताभ शुक्ला पर आरोप लगाया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन