फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Property dealer goes to trade, finds note-sized paper

Lucknow News: ट्रेडिंग करने पहुंचा प्रॉपर्टी डीलर, मिले नोट के आकार के कागज

Fri, 10 Oct 2025 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 10 Oct 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Property dealer goes to trade, finds note-sized paper
लखनऊ। इंदिरानगर के रघुवर एन्क्लेव के पास रह रहे जालसाजों के जाल में फंसने से गौतमबुद्धनगर के विरशख निवासी प्रॉपर्टी डीलर अजय कुमार सिंह बाल-बाल बच गए। आरोपियों ने उन्हें ट्रेडिंग का झांसा दिया, फिर मुनाफे में नोट के आकार के कागज दे दिए। मामले में इंदिरानगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सात ठगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अजय कुमार सिंह के मुताबिक कुछ दिन पहले उनका सोशल मीडिया के जरिये विश्वेंद्र से परिचय हुआ था। उसने उन्हें लखनऊ आकर ट्रेडिंग करने पर तीन गुना मुनाफा कमाने का झांसा दिया। लालच में पड़े अजय दोस्त हरसंगत सिंह के साथ इंदिरानगर स्थित सुषमा अस्पताल के पास पहुंचे। यहां उन्हें विश्वेंद्र कुमार मिला। विश्वेंद्र दोनों को लेकर रघुवर एन्क्लेव के पास पहुंचा। यहां
विज्ञापन


बने एक कमरे में पहले से दो लोग ट्रेडिंग करने के लिए मौजूद थे। इस बीच विश्वेंद्र के छह साथी और आ गए। सभी ने चारों से ट्रेडिंग कर तुरंत मुनाफा कमाने की बात कही। साथ ही एक बैग में भरे हुए नोट दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय ने बताया कि इस बीच कुछ संदेह होने पर ट्रेडिंग करने आए दो अन्य लोगों ने जब बैग से गड्डी निकाली तो पता चला कि ऊपर और नीचे के रुपये असली थे। वहीं बाकी बीच में नोट के आकार के कागज लगे थे। प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

इंस्पेक्टर सुनील कुमार के मुताबिक आरोपियों को जेल भेजा गया है। साथ इस बात का भी पता लगाय जा रहा है कि आरोपी कितने समय से धंधा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed