फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   property dealer and his son shoot a man in lucknow

प्रॉपर्टी डीलर व बेटे की गुंडई, स्कूटी हटाने को कहा तो चला दी गोली

Mon, 26 Nov 2018 01:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 26 Nov 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
property dealer and his son shoot a man in lucknow
घायल युवक - फोटो : amar ujala
लखनऊ में चिनहट के सतरिख रोड पर स्कूटी हटाने के लिए कहना एक युवक पर भारी पड़ गया। दबंग प्रॉपर्टी डीलर व उसके बेटे ने युवक पर लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग कर दी। गोली उसके बांह को छूती हुई निकल गई।
विज्ञापन


इसके बावजूद उनके साथियों ने लाठी-डंडे से पीटकर युवक को अधमरा कर दिया। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर व उसके सहयोगी भाग निकले। पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल भेजा। देर रात पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमले व बलवा की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


चिनहट के सतरिख रोड स्थित श्रद्धा विहार निवासी माता यादव के बेटे विवेक और विनय यादव रविवार रात नौ बजे कार से कहीं जा रहे थे। सतरिख रोड पर स्थित एक होटल के सामने श्रद्धा विहार कॉलोनी निवासी शादाब सिद्दीकी ने बीच सड़क पर स्कूटी खड़ी कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनय ने स्कूटी हटाने को कहा तो शादाब भड़क गया। उसने झगड़ा शुरू कर दिया। वारदात की जानकारी पर उसके पिता पप्पू आलम सिद्दीकी कुछ अन्य साथियों संग आ धमके। पप्पू ने अपना लाइसेंसी पिस्तौल भी ले रखा था।

हत्या की कोशिश का केस दर्ज

property dealer and his son shoot a man in lucknow
घायल युवक - फोटो : amar ujala
पिता पप्पू और उसके साथियों के पहुंचते ही शादाब ने विनय पर हमला कर दिया। उसका सहयोग देने केलिए पप्पू और उसके सहयोगियों ने भी हमला कर दिया। लाठी-डंडे से लैस लोगों ने उस पर कई वार कर दिए। इस बीच पप्पू ने अपनी पिस्तौल तान दी।

विनय ने अपनी जान बचाने के लिए पिस्तौल पकड़ी तो पीछे से एक ने सिर पर डंडे से वार कर दिया। इस दौरान दो गोलियां चली। एक गोली विनय के शरीर को छूती हुई निकल गई। चिनहट प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि विनय यादव पर हमला करने वाला पप्पू सिद्दीकी मूलरूप से बलिया का रहने वाला है।

वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। पीड़ित की तहरीर पर पिता-पुत्र सहित तीन-चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। देर रात को दबिश दी गई थी। लेकिन आरोपी पिता-पुत्र फरार थे। उन्होंने लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग की गई है। लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed