फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   properties will be online

दस साल बाद याद आया संपत्तियों का क्षेत्रफल

Mon, 07 Oct 2013 02:28 AM IST
प्रवेंद्र/लखनऊ
प्रवेंद्र/लखनऊ Updated Mon, 07 Oct 2013 02:28 AM IST
विज्ञापन
properties will be online

देर से ही सही नगर निगम ने मकान-दुकान के क्षेत्रफल का ब्योरा कम्प्यूटर में फीड करने का निर्देश दिया है। विवरण दर्ज न होने से ऑनलाइन गृहकर निर्धारण में दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन


दरअसल दस साल पहले नगर निगम में गृहकर जमा करने व बिल जारी करने की व्यवस्था को कम्प्यूटरीकृत किया गया था। तब से ब्योरा दर्ज नहीं किया जा रहा है।

गृहकर निर्धारण के लिए मकान-दुकान के क्षेत्रफल का पता होना जरूरी है। बिल देख कर यह पता नहीं लगाया जा सकता कि मकान या दुकान कितनी बड़ी है।

ब्योरा दर्ज न होने के कारण नई दरों केआधार पर लोग खुद ऑनलाइन गृहकर का निर्धारण नहीं कर पा रहे थे। इस बारे में नगर निगम कोे कई शिकायतें भी मिलीं।

अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव का कहना है कि वर्ष 2002-03 में नगर निगम स्वकर प्रणाली लागू हुई थी और उसी समय कम्प्यूटरीकरण भी किया गया था।

अब तक कम्प्यूटर में गृहकर का जो विवरण दर्ज किया जाता था, उसमें संपत्ति का वार्षिक किराया मूल्यांकन और गृहकर तो रहता था।

मगर यह नहीं रहता था कि यह टैक्स कितनी क्षेत्रफल की संपत्ति पर लगाया गया है। इस कमी के कारण गृहकरदाता कम्प्यूटर पर विवरण देख खुद अपना गृहकर निर्धारण नहीं कर पा रहे थे। इस कमी को दूर कराया जा रहा है।
विज्ञापन


सभी कर निरीक्षकों को अभियान के तौर पर सभी संपत्तियों का क्षेत्रफल कम्प्यूटर में फीड करने का निर्देश जारी किया है। क्षेत्रफल दर्ज कराने के साथ ही अब यह भी दर्ज कराया जा रहा कि गृहकर निर्धारण किस वर्ष में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed