{"_id":"2f74d9cb1934b2fe2db8004d48d5ea82","slug":"promotion-for-lekha-sanvarg-officers-in-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखा संवर्ग के अफसरों का भी हुआ प्रमोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखा संवर्ग के अफसरों का भी हुआ प्रमोशन
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 01 Jan 2015 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने लेखा संवर्ग के 101 अफसरों को नए साल की सौगात देते हुए पदोन्नति दे दी गई है। ये अफसर कई साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे। पदोन्नत पाने वाले अफसरों को जल्द ही नई तैनाती देने की तैयारी है।
विज्ञापन
शासन ने 7600 ग्रेड-पे के आठ अफसरों को 8700 ग्रेड-पे में पदोन्नति दे दी है। ये अधिकारी मुख्य लेखाधिकारी से वित्त नियंत्रक के पद पर पदोन्नत होंगे।
इसके अलावा 8700 ग्रेड-पे के 30 अफसरों को 8900 ग्रेड-पे में पदोन्नति दी गई है। ये वित्त नियंत्रक से वित्त नियंत्रक ग्रेड-1 में चले गए हैं।
इन्हें बड़े विभागों में तैनाती मिल सकेगी। शासन ने सहायक लेखाधिकारी के समकक्ष 63 सहायक कोषाधिकारियों को ग्रेड-पे 4800 से 5400 में पदोन्नति दी है।
निदेशक कोषागार लोरिक यादव ने बताया कि इन अधिकारियों को मौजूदा तैनाती स्थल पर ही पदोन्नत पद पर कार्यभार ग्रहण कराया जा रहा है। जल्द ही नए पदों पर तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
120 और अफसरों को प्रमोशन जल्द
लेखा संवर्ग के 120 अन्य अफसरों को भी जल्द ही नए साल की सौगात मिलेगी। लोरिक यादव ने बताया कि लेखाधिकारी से वरिष्ठ लेखाधिकारी व वरिष्ठ लेखाधिकारी से मुख्य लेखाधिकारी के करीब 120 अधिकारियों की पदोन्नति संबंधी कार्यवाही चल रही है।कोशिश है कि जनवरी में इन सभी को भी पदोन्नति दे दी जाए।
विज्ञापन