फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Promotion cancelled in Power Corporation for ignoring rules.

Power Corporation: नियमों को किनारे कर पदोन्नति पर कड़ी कार्रवाई, प्रमोशन निरस्त हुआ... उपसचिव निलंबित

Fri, 30 Aug 2024 12:55 PM IST
ishwar ashish चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 30 Aug 2024 12:55 PM IST
सार

पावर कार्पोरेशन के पांच अधिशासी अभियंता को निर्धारित सेवा पूरी किए बिना ही अधीक्षण अभियंता बना दिया गया है। मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए उपसचिव को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Promotion cancelled in Power Corporation for ignoring rules.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन में पांच अधिशासी अभियंताओं को नियमों के विपरीत अधीक्षण अभियंता बना दिया गया। पोल खुलने पर बृहस्पतिवार को पदोन्नति निरस्त कर दी गई है। सूची तैयार करने वाले उपसचिव प्रशांत कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


पावर कार्पोरेशन प्रबंधन ने 24 अगस्त को 40 अधिशासी अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता के पद पर पदोन्नति दी। सूची जारी होने पर पांच अधिशासी अभियंताओं को नियमों के विपरीत पदोन्नति की शिकायत उच्च प्रबंधन से की गई। जांच में शिकायत सही मिली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 5 लाख मुसलमानों को जोड़ने का लक्ष्य: पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी बोले- भाजपा से नफरत करने की सोंच को बदलें मुसलमान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सदस्यता अभियान के जरिए लोस चुनाव परिणाम को पलटने की तैयारी में भाजपा, ये है पूरा प्लान


कार्पोरेशन में कार्यरत अधिशासी अभियंता अजय कुमार सिन्हा व प्रतीश प्रांजल, ट्रांसमिशन के नंद किशोर, केस्को के मदन लाल और पारेषण खंड इटावा के रजनीश कुमार की सेवा अवधि पदोन्नति के लिए अर्हकारी नहीं पाई गई।


पदोन्नति के लिए सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता पद का कार्यकाल 15 साल होना चाहिए। इसके बाद ही अधीक्षण अभियंता पद पर पदोन्नति हो सकती है। इन अभियंताओं का विवरण भी लेखा शाखा द्वारा सत्यापन नहीं कराया गया। चयन समिति के सामने गलत विवरण रखा गया। ऐसे में इन पांचों की पदोन्नति निरस्त कर दी गई और उन्हें अधिशासी अभियंता के पद पर कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

पदोन्नति सूची तैयार करने वाले अधीक्षण अभियंता (उपसचिव) प्रशांत कुमार को निलंबित कर पावर कार्पोरेशन मुख्यालय शक्ति भवन से दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

मामले की विस्तृत जांच शुरू
पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल का कहना है कि पांच अधिशासी अभियंताओं का नाम चयन समिति के सामने गलत तरीके से रखे गए थे। सभी की पदोन्नति निरस्त कर सूची बनाने वाले अभियंता को भी निलंबित कर दिया गया है। विस्तृत जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed