फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Promote the planting of perennial mango saplings: Anandiben Patel

बारहमासी आम के पौधों के रोपण को दें बढ़ावा : आनंदीबेन पटेल

Sun, 05 Jul 2026 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Promote the planting of perennial mango saplings: Anandiben Patel
लखनऊ। जनभवन में शनिवार को आयोजित मैंगो बायर-सेलर मीट में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बारहमासी आम के पौधों के रोपण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्रों को संसाधन संपन्न बनाने का भी निर्देश दिया। इस दौरान आम निर्यातकों और उत्पादकों के बीच चार एमओयू हुए। राज्यपाल ने सरकारी अनुदान के पारदर्शी उपयोग और महिलाओं को प्रसंस्करण व स्वरोजगार प्रशिक्षण से सशक्त बनाने को कहा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किसानों से मूल्य संवर्धित उत्पाद बनाने का आह्वान किया। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश देश के कुल आम उत्पादन में करीब 26 फीसदी हिस्सेदारी रखता है। राज्य की उद्यान फसलों का उत्पादन में 42 फीसदी और मूल्य में 52 फीसदी योगदान है।
विज्ञापन


किसानों को दी तकनीकी जानकारी

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन तकनीकी सत्र हुआ। इसमें विशेषज्ञों ने किसानों को आम की कटाई, प्रबंधन, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण और निर्यात मानकों की जानकारी दी। उन्होंने ब्रांडिंग, प्राकृतिक खेती और स्टार्टअप की संभावनाओं पर भी मार्गदर्शन दिया। महोत्सव में 27 बच्चों ने आम खाने की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इन विजेता बच्चों को प्रदर्शनी के समापन दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed