फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Projects worth Rs 364 crore approved for the development of minorities focusing on expanding education and hea

Lucknow : अल्पसंख्यकों के विकास के लिए करोड़ों की परियोजनाएं मंजूर, शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार

Tue, 03 Feb 2026 01:59 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 03 Feb 2026 01:59 AM IST
सार

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के माध्यम से उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन
Projects worth Rs 364 crore approved for the development of minorities focusing on expanding education and hea
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के माध्यम से उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के सिख, जैन, बौद्ध व मुस्लिम जैसे अल्पसंख्यक समुदायों के विकास के लिए लगभग 364 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। ये परिजोजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, खेल, महिला एवं बाल कल्याण तथा नगर विकास जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं।

विज्ञापन


इस योजना में सबसे ज्यादा ध्यान अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की 10 विभिन्न परियोजनाओं के लिए 114.14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा के लिए 12.78 करोड़ रुपये, प्राविधिक शिक्षा के लिए 42.53 करोड़, चिकित्सा शिक्षा के लिए 27.88 करोड़ और व्यवसायिक शिक्षा के लिए 25.02 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। जबकि यूनानी विभाग की परियोजना के लिए 24.98 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं के कौशल विकास के लिए पीएमजेवीके के तहत 5.92 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि शारीरिक व खेल क्षमता के विकास के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग की 64.22 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। महिला कल्याण एवं बाल विकास की परियोजनाओं के लिए लगभग 7.79 करोड़ रुपये की स्वीकृत दी गई है। राज्य के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में नगरीय सुविधाओं के विकास के लिए 6 परियोजनाओं के लिए 22.12 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग की 2 परियोजनाओं के लिए 3.94 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कृषि एवं सहकारिता विभाग की 3 परियोजनाओं के लिए 10.15 करोड़ रुपये और दुग्ध विकास विभाग के लिए 1.92 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed