फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   program on environment

स्कूल से ही देनी होगी पर्यावरण संरक्षण की सीख

Mon, 25 Nov 2013 09:45 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 25 Nov 2013 09:45 AM IST
विज्ञापन
program on environment

शहरीकरण के बढ़ते दौर में पर्यावरण को बिगड़ने से बचाए रखना सबसे बड़ी

विज्ञापन
चुनौती है। ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के बारे में स्कूल से ही बच्चों को शिक्षा देनी होगी।

इसमें प्राकृतिक ऊर्जा के सही उपयोग की जानकारी होना जरूरी है। इससे ऊर्जा और पर्यावरण दोनों का संरक्षण हो सकेगा।

इंडियन सोसाइटी ऑफ हीटिंग की वार्षिक संगोष्ठी में ये बात आर्किटेक्ट मनीत रस्तोगी ने कही।

एक स्थानीय होटल में ऊर्जावरण के नाम से आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि शहरों में ढांचागत सुविधाओं और सुनियोजित ढंग से नए शहरों के निर्माण की जरूरत बढ़ गई है।

50 सालों में विकसित हुए मेट्रो सिटी के बाद अब टियर टू और टियर थ्री शहरों को ऐसी गलती करने से रोकना है, जिसमें नवनिर्माण से पर्यावरण को नुकसान हो।

इलेक्ट्रो मैकेनिकल कंसल्टेंट आशीष रखेजा और सुनी शाहनी ने कहा कि इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल के मानकों के अनुसार, अब ऊर्जा के प्राकृतिक स्रोतों के इस्तेमाल को बल दिया जा रहा है।

ऐसे भवन बनाने पर जोर दिया जा रहा है, जिसमें दिन में बिजली की खपत कम से कम हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed