युवाओं ने नेचर ट्रैकिंग का उठाया लुत्फ
यूथ हास्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की शान-ए-अवध इकाई ने रविवार को नेचर ट्रैक मोहनलालगंज का आयोजन किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में परिवारों ने हिस्सा लिया और ट्रैकिंग का लुत्फ उठाया।
यूनिट के चेयरमैन एसएन लाल ने बताया कि ट्रैकिंग का मकसद लोगों को शान-ए-अवध की प्राकृतिक, सांस्कृतिक व रीति-रिवाजों से अवगत कराने का प्रयास है।
उन्होंने बताया कि रविवार को बड़ी संख्या में इस प्रयास के साथी बने परिवार सदस्यों ने ट्रैकिंग का लुत्फ उठाया।
उन्हें मोहनलालगंज के मोहक प्राकृतिक दृश्यों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर युवओं घुड़सवारी का भी आनंद लिया।