फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   program of national youth festival in lucknow

राष्ट्रीय युवा उत्सव में दिखी रंगीले भारत की अद्भुत तस्वीर, कलाकारों ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

Thu, 16 Jan 2020 03:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Jan 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
program of national youth festival in lucknow
राष्ट्रीय युवा उत्सव - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय युवा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतिस्पर्धा में चौथे दिन जहां रंगीले भारत की अद्भुत तस्वीर देखने को मिली वहीं कलाकारों ने सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया। कलाकारों ने अपने राज्यों से इतर दूसरे राज्यों के गीतों व लोक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी।

विज्ञापन


ज्यूपिटर हॉल में आयोजित लोक नृत्य की प्रतिस्पर्धा में विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। दिल्ली के माउंट आबू स्कूल के छात्रों ने मणिपुर के लोक नृत्य की मनोरम प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


वहीं आंध्र प्रदेश के युवा कलाकारों ने गोवा के लोकनृत्य दीपक नाच की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। कलाकारों ने गोवा के लोकनृत्य को अपनी शैली व वेशभूषा में पेश किया। सिर पर दीपों को रखकर विट्ठल पांडुरंगा के बोल पर उन्होंने नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा के कलाकारों ने आदिवासी नृत्य धेमसा से धूम मचाई। तमिलनाडु, दादर नगर हवेली, पश्चिम बंगाल, गोवा और सिक्किम के कलाकारों नें भी अपनी प्रस्तुति से सभी को झुमाया। सिक्किम के कलाकारों ने राई समाज के मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी।

कल्पना पटवारी के गीतों पर थिरके युवा

program of national youth festival in lucknow
कल्पना पटवारी - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय युवा उत्सव के मेगा कल्चरल कार्यक्रम के अंतर्गत शाम को प्रख्यात लोक गायिका कल्पना पटवारी के गीतों पर युवा जमकर थिरके। उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में भक्ति गीत से प्रस्तुतियों की शुरूआत की। कल्पना पटवारी ने बिहारी ठाकुर द्वारा रचित गीत गंगा स्नान गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

उन्होंने अन्य भाषाओं में भी गीत गाकर युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। गायिका जया तिवारी ने नारी सशक्तीकरण पर मधुर गीत की प्रस्तुति दी। उनके द्वारा गाए गीत हमें दो उड़ने की एक बारी, अब करनी है हमें तैयारी... गाकर खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम में मेरी जिंदगी बैंड और ऑल विमेन बैंड ने भी अपनी धमाकेदार प्रस्तुति दी। इससे पहले वित्तमंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी और युवा कल्याण की मुख्य सचिव डिंपल वर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

मुख्य अतिथि सुरेश राणा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद समाज सुधारक थे जिन्होंने दुनिया में भारतीय संस्कृति का परचम पूरी दुनिया में फहराया। हमें उनके आदर्शों पर चलना होगा।

सीआरपीएफ बैंड को पुरस्कार: बिजनौर सीआरपीएफ के बैंड को शानदार प्रस्तुति के लिए 21 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से युवा कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव डिंपल वर्मा ने बैंड को पुरस्कृत किया।

यूपी की स्मृति ने जीता दिल

program of national youth festival in lucknow
प्रस्तुति देती कलाकार - फोटो : अमर उजाला
मरकरी हॉल में आयोजित भरतनाट्यम प्रतिस्पर्धा में यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए स्मृति यादव ने सभी को प्रभावित किया। स्मृति ने मल्लारी राग रेवती और चतुरासरा एका ताल पर भगवान शंकर पर आधारित नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।

इनके अलावा गुजरात, राजस्थान, पांडिचेरी, पश्चिम बंगाल, गोवा, कर्नाटक, बिहार, केरला, ओडिशा, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्लूटो हॉल में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरयाणा, कर्नाटका, केरला, जम्मू काश्मीर, राजस्थान, गोवा, ओड़िसा समेत 16 राज्यों के कलाकारों ने हारमोनियम लाईट पर मधुर प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं।

वहीं मार्स हॉल में इलोक्यूशन प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों को एक-एक पर्ची उठानी थी और उसमें लिखी गतिविधि को परफॉर्म करना था। कुल 25 राज्यों को प्रतिभाग करना था लेकिन आधे राज्यों के प्रतिनिधि ही पहुंच सके।

हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, दिल्ली, सिक्किम समेत अन्य राज्यों के कलाकारों ने प्रतिभाग किया। राज्य मानवाधिकार भवन में शास्त्रीय वादन एकल प्रतिस्पर्धा में विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने मृदंग और गिटार पर प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed